AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: घर के बाहर खड़ी i20 कार के 3 टायर लेकर...

Punjab News: घर के बाहर खड़ी i20 कार के 3 टायर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला चौक इलाके में बेखौफ चोरों ने घर के बाहर खड़ी हुंडई i20 कार को निशाना बनाया। चोरों ने शातिराना अंदाज में कार को जैक पर चढ़ाया और 3 टायर उतारकर अपनी गाड़ी में लोड कर लिए। चौथा टायर खोलते समय राहगीरों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी आनन-फानन में जैक और चौथा टायर मौके पर ही छोड़कर अपनी i20 कार में सवार होकर फरार हो गए। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर बेखौफ होकर टायर उतारते साफ नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़ित विक्की मेडिसिन मार्केटिंग का काम करते हैं। उन्होंने रोजमर्रा की तरह अपनी i20 कार घर के बाहर पार्क की थी।देर रात एक दूसरी i20 कार में सवार होकर 3 अज्ञात बदमाश पहुंचे। उनमें से 2 युवक नीचे उतरे और तेजी से विक्की की कार के पहिए खोलने लगे, जबकि तीसरा गाड़ी में ही बैठा रहा।आरोपियों ने पलक झपकते ही 3 टायर उतार लिए। जब चोर चौथा टायर उतारने की कोशिश कर रहे थे तभी वहां से गुजर रहे कुछ जागरूक राहगीरों ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से चोर गाड़ी लेकर ताजपुर रोड की तरफ भागे।

राहगीरों ने तुरंत अपनी स्विफ्ट और वैगनआर कारों से चोरों का पीछा शुरू किया लेकिन आरोपी ताजपुर रोड की ओर तेज रफ्तार में कट मारकर आंखों से दूर हो गए। पीछा नाकाम रहने के बाद राहगीर मौके पर लौटे और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को पूरी घटना बताई। इसके बाद गार्ड ने तुरंत घर के अंदर जाकर विक्की और उनके परिवार को सूचना दी। जब परिवार ने बाहर आकर देखा तो कार ईंटों के सहारे खड़ी थी और 3 पहिए गायब थे। परिवार ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें बदमाश टायर खोलते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की कार के नंबर और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

लॉरेंस के 2 शूटरों का एनकाउंटर, बिल्डर से मांगी थी रंगदारी, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला में आधी रात को गोलियों की गूंज...

लॉरेंस के 2 शूटरों का एनकाउंटर, बिल्डर से मांगी थी रंगदारी, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला में आधी रात को गोलियों की गूंज से हड़कंप मच गया। ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास...

Jalandhar News: Anand Medical Store की दूसरी दुकान पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की Raid, एक लाख गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल अड्डा के पास स्थित आनंद मेडिकल स्टोर व प्रभजोत मेडकिल स्टोर की दुकान Guru...

हैकरों ने SuperMarket के सिस्टम में लगाई सेंध, फ्रिज का तापमान 50 डिग्री कर लगा दी आग; मचा हड़कंप

पेरिसः फ्रांस सहित यूरोप के कई देशों में साइबर सुरक्षा को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हैकरों...

Jalandhar News: नहीं रहा पुलिस का खौफ, सो रहे चौंकीदार को उठाकर किया हमला, लूटकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

थाने के पास स्नेचरों ने दिया वारदात को अंजाम जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं...