AdvertisementPunjab Government
JalandharLPU Protest में हुआ खुलासा, फस्ट ईयर की छात्रा ने की थी...

LPU Protest में हुआ खुलासा, फस्ट ईयर की छात्रा ने की थी 2 बार रेडिट पर पोस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को हुई हिंसा की जांच में पुलिस ने कथित दुष्कर्म की वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के मूल स्रोत का पता लगा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पोस्ट एलपीयू की फस्ट ईयर की एक छात्रा ने रेडिट पर डाली थी। पुलिस को रेडिट के अमेरिका स्थित मुख्यालय से संबंधित उपयोगकर्ता की जानकारी मिली। पंजाब पुलिस की तकनीकी और साइबर टीम ने आईपी ट्रैक कर छात्रा की पहचान की। विशेष जांच दल ने छात्रा से पूछताछ कर उसका विस्तृत बयान दर्ज किया है।

छात्रा ने स्वीकार किया कि उसने सुनी-सुनाई बात के आधार पर अपनी राय व्यक्त की थी। उसकी जानकारी प्रत्यक्ष नहीं थी। यह पोस्ट 24 सितंबर और फिर 26 सितंबर को दो बार डाली गई थी। बाद में इसे हटा दिया गया था। पोस्ट तेजी से फैलने से छात्रों में आक्रोश बढ़ा और हिंसा भड़क गई। बता दें कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार से सोशल मीडिया पर फैली कथित गलत सूचनाओं को लेकर सवाल किए।

सरकार ने अदालत को बताया कि अभी तक जांच में दुष्कर्म या हत्या की कोई घटना सामने नहीं आई है। हालांकि, मामले की जांच जारी है। सरकार ने यह भी बताया कि हिंसा में शामिल 15 लोगों की पहचान की जा चुकी है और गिरफ्तारियां की जा रही हैं। अदालत ने याचिकाकर्ता को सरकार की स्थिति रिपोर्ट पर सोमवार तक पक्ष रखने का निर्देश दिया। सुनवाई सोमवार तक स्थगित करते हुए सरकार से यह भी बताने को कहा गया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Civil Hospital में चैकिंग करने पहुंचे विधायक हैनरी और बेरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज अचानक चैकिंग करने...

केंद्र का फैसलाः कैंसर की दवाएं 70 प्रतिशत तक कम दामों पर मरीजों को बेचें

नई दिल्लीः कैंसर उपचार को अधिक किफायती बनाने के...

सफेद चादर से ढके हेमकुंड साहिब, सीजन की तीसरी बर्फबारी, कल बंद होंगे कपाट, देखें वीडियो

चमोलीः उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हेमकुंड...

फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले से टकराकर नीचे गिरा तेज रफ्तार वाहन, हेल्पर की मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर बुटाना-कोहला फ्लाईओवर के पास खराब...

प्रेमानंद महाराज पर लगाए आरोपों पर फलाहारी बाबा ने मांगी माफी, देखें वीडियो

मथुराः वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अपने शिष्य रसिक...

Jalandhar News: Civil Hospital में चैकिंग करने पहुंचे विधायक हैनरी और बेरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज अचानक चैकिंग करने के लिए कांग्रेस नार्थ हलके के विधायक बावा हैनरी और...

केंद्र का फैसलाः कैंसर की दवाएं 70 प्रतिशत तक कम दामों पर मरीजों को बेचें

नई दिल्लीः कैंसर उपचार को अधिक किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार...

सफेद चादर से ढके हेमकुंड साहिब, सीजन की तीसरी बर्फबारी, कल बंद होंगे कपाट, देखें वीडियो

चमोलीः उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। देर रात...

फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले से टकराकर नीचे गिरा तेज रफ्तार वाहन, हेल्पर की मौत

गोहानाः जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर बुटाना-कोहला फ्लाईओवर के पास खराब खड़े ट्राले में पीछे से दूसरे ट्राले ने टक्कर मार...