AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर हुआ विवाद, कूदा व्यक्ति, कई घायल,...

Punjab News: ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर हुआ विवाद, कूदा व्यक्ति, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः न्यू बहादुर के स्थित बाजीगर डेरा गांव में गुरुवार शाम ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद ने तूल पकड़ ली। विवाद इतना बढ़ गया कि करीब 15 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर जमकर गुंडागर्दी की। इस दौरान अपने बच्चों को पिटता देख मौजूद एक बुजुर्ग ने दीवार से नीचे छलांग लगा दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। झड़प में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक करतार चंद के घर के पास बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की जा रही थी। करतार चंद के परिवार ने और पूरे मुहले ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यहां छोटे बच्चे खेलते हैं ऐसे में ट्रांसफार्मर लगने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि करण मेडिकल वाले पक्ष और लवप्रीत की ओर से जबरन वहां ट्रांसफार्मर लगाने की जिद की जा रही थी। इसी बात को लेकर वीरवार शाम करीब 8 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लवप्रीत और करण मेडिकल से जुड़े करीब 15 हथियारबंद युवकों ने करतार चंद के परिवार पर और उस गाली में राह रहे लोगो पर हमला बोल दिया। मौके पर जमकर मारपीट और गुंडागर्दी की गई।

घटना के सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह आरोपी परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीट रहे हैं। इसी बीच, घर की दीवार पर मौजूद बुजुर्ग करतार चंद ने नीचे बच्चों को पिटता देख बिना सोचे-समझे सीधे से छलांग लगा दी। नीचे गिरकर संभलते ही बुजुर्ग ने लाठी-डंडों से घिरे अपने बच्चों को बचाने के लिए हमलावरों का मुकाबला किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी पुलिस भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने मौके से कई उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है।हमले में घायल हुए लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। थाना सलेम टाबरी पुलिस के अनुसार घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने की 3 राउंड फायरिंग

भोजपुरः रोहतास जिले में सुबह स्कूल जाने के लिए...

Punjab News: अचानक तेज बारिश के बाद हुई ओलावृष्टि, फसलों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

अजनालाः रामदास इलाके में अचानक ओलावृष्टि के कारण सीमावर्ती...

बंगाल की दोनों सीटों पर भाजपा आगे, तमिलनाडु में TVK को बढ़त

नई दिल्लीः उपचुनावों को लेकर 4 राज्यों की 6...

6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

नई दिल्लीः देश के तीन राज्यों और एक केंद्र...

गिरावट के बाद शेयर बाजार में आया उछाल

मुबंईः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार...

स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने की 3 राउंड फायरिंग

भोजपुरः रोहतास जिले में सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले नौवीं कक्षा के एक छात्र को गोली...

Punjab News: अचानक तेज बारिश के बाद हुई ओलावृष्टि, फसलों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

अजनालाः रामदास इलाके में अचानक ओलावृष्टि के कारण सीमावर्ती तहसील अजनाला के रामदास शहर और आसपास के इलाकों में...

बंगाल की दोनों सीटों पर भाजपा आगे, तमिलनाडु में TVK को बढ़त

नई दिल्लीः उपचुनावों को लेकर 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। बंगाल की नंदीग्राम...

6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

नई दिल्लीः देश के तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक...