गुरदासपुरः बटाला में दिनदहाड़े हुई एक पादरी की हत्या मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गांधी कैंप निवासी पादरी बलविंदर पाल उर्फ लाडी पर कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बलविंदर पाल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलविंदर पाल अपने घर में ही चर्च चलाते थे।
View this post on Instagram
जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी सुखिंदर सिंह काहलों ने बताया कि यह हत्या शक के चलते की गई है। आरोपी पास्टर के घर पहुंचा और तेजधार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे पास्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी पास्टर के पास जाती है और दोनों के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते आरोपी ने पास्टर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की और मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
