AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtहाईटेंशन लाइन से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले...

हाईटेंशन लाइन से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले डॉ. अरविंद शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, निर्वाचन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सिवानी-सोनीपत 400 केवी पावर ग्रिड हाईटेंशन लाइन से प्रभावित किसानों के मुआवजे से संबंधित मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों का मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपते हुए उनकी समस्याओं से अवगत कराया और किसानों की जमीन का वास्तविक बाजार भाव के अनुरूप मूल्यांकन कर उचित एवं सम्मानजनक मुआवजा दिलाने का आग्रह किया।

डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष जाजी, मोहाना, गुहणा, भैंसवाल, बिलबिलाण और आंवली सहित विभिन्न गांवों के किसानों की मांगों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि हाईटेंशन लाइन से प्रभावित होने वाली कृषि भूमि के साथ-साथ किसानों की आजीविका और भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मुआवजे का निर्धारण किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों की चिंताओं पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि किसान के लिए उसकी जमीन केवल खेती का साधन नहीं है, बल्कि यह उसके पुरखों की विरासत, जीवनभर की मेहनत और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार है। इसलिए किसी भी विकास परियोजना के कारण यदि किसान की जमीन प्रभावित होती है, तो उसके आर्थिक हितों के साथ-साथ उसकी भावनाओं और आजीविका का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

सरकार विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ प्रभावित किसानों के हितों का भी पूरा संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रभावित किसानों की मांगों पर उचित एवं संवेदनशीलता से विचार किया जाएगा और उन्हें न्यायसंगत मुआवजा दिलाने की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...