फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक खौपफनाक खबर सामने आई है। जहां, पति ने अपने पति व उसके प्रेमी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं है। जिससे आसपास के लोगों में अचानक हड़कंप मच गया गया। मिली जानकारी के अनुसार पति ने पत्नी को 4 और प्रेमी को 2 गोलियां मारीं। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
दृश्य देख सहमे लोग
गोली मारने की घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि कोटला चुंगी चौराहा और इसके आसपास रहने वाले लोगों ने जो दृश्य देख उससे दहशत में आ गए। पहली गोली चलते ही लोगों का ध्यान घटना स्थल पर गया। कुछ सेकंड बाद ही दुकान के अंदर से महिला और दुकानदार चीखते हुए बाहर भागे।
घटना बारे जानकारी देते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पांच मिनट तक तो कुछ समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या है। बाद में भीड़ ने फायरिंग कर रहे ऋषभ को पकड़ कर एक दुकान में बिठा लिया। वहीं, घटना बारे एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि शिप्रा और सनी के बीच कथित तौर पर दोस्ती थी।
शिप्रा के हैं दो बेटे
भाई शशांक ने बताया कि शिप्रा के दो बेटे हैं। पति का किसी अन्य महिला से संबंध होने पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह मायके में रहने लगी थी।
एसएसपी आदित्य लांगहे का आया बयान
मीडियो को जानकारी देते हुए बताया कि अभी जांच-पड़ताल चल रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
