AdvertisementPunjab Government
Nationalपत्नी को दिया तीन तलाक, पीटकर निकाला बाहर, FIR दर्ज, देखें वीडियो

पत्नी को दिया तीन तलाक, पीटकर निकाला बाहर, FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः चमनगंज में निकाह के 16 साल बाद पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकालने को लेकर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि पति के इलाके में रहने वाली एक महिला से संबंध हैं। आरोप है कि 7 जुलाई को उसने पति को महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। विरोध करने पर पति ने कहा- ‘यही मेरी सब कुछ है।’ महिला के मुताबिक, 12 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पति ने दोनों बेटों के सामने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद चमनगंज थाने में शिकायत की गई।

पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट, अनैतिक संबंध और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। पीड़िता आफरीन ने बताया कि उसका निकाह 2010 में प्रेमनगर निवासी रेहान हुसैन से हुआ था। दोनों के दो बेटे हैं। उसका आरोप है कि रेहान के शादी से पहले भी एक महिला से संबंध थे, जो निकाह के बाद जारी रहे। आफरीन का कहना है कि ससुरालीजन दहेज में पैसों की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर पति रेहान, सास सुल्ताना बेगम, ननद सायमा और कहकशां और बहनोई नसीम उसे प्रताड़ित करते थे। पति बच्चों की फीस जमा करने से भी मना कर देता था।

आफरीन के मुताबिक, उसने पति को पहले भी कई बार महिला मित्र के साथ पकड़ा था। 7 जुलाई को भी उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। विरोध करने पर पति ने महिला का पक्ष लेते हुए कहा कि वही उसकी सब कुछ है और वह पत्नी को तलाक दे देगा। महिला ने ससुराल वालों से इसकी शिकायत की तो उसे सब्र रखने और मामला ठीक होने का भरोसा दिया गया। आफरीन का आरोप है कि पति बच्चों के साथ भी मारपीट करता था, लेकिन घर बचाने की उम्मीद में वह चुप रही।

आफरीन ने बताया कि 12 अगस्त की रात रेहान ने दोनों बेटों के सामने तीन तलाक दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उसने चमनगंज थाने में शिकायत की, लेकिन करीब दो महीने तक पुलिस मामले को टालती रही। पति से समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन वहां भी उसने हंगामा किया।

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर चमनगंज थाने में दहेज प्रताड़ना, मारपीट, अनैतिक संबंध और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाने से शिकायतकर्ता को टरकाने के सवाल पर डीसीपी ने बताया कि पहले मामले में मध्यस्थता कराई जा रही थी। तीन तलाक का मामला सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...