AdvertisementPunjab Government
Rashifalआज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2026

आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध है। साथ ही आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। आज मास शिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा। आज रात 12 बजकर 59 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 21 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। तो आइए अब जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 अक्टूबर 2026 का दिन और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा। पढ़ें संपूर्ण राशिफल।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की के साथ-साथ इंक्रीमेंट होने के योग हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह के बाद आपको आराम मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में सुंदर तालमेल रहेगा और आप आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। संतान की तरफ से आपको किसी प्रकार की खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके घर किसी जरूरी काम से किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।

वृष राशि: आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। अध्ययन और अध्यापन से जुड़े लोगों का दिन आज शानदार रहेगा। आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो आपको पढ़ाने का मौका मिल सकता है। सिविल सेवा करने वाले जातक आज कुछ नया करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका व्यापार बढ़ेगा, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आज आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि: आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। छात्र आज किसी खेल-कूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ेगी। आप आज कुछ अनुभवी लोगों से मिलेंगे, जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क राशि: आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। लेखन और बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, तली-भुनी तथा ऑयली चीजें खाना अवॉइड करें।

सिंह राशि: आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपको पैतृक जमीन-जायदाद से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको सरकारी क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवार वालों को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर पर ले जाएंगे। लवमेट के लिए बेहतरीन समय है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप फिजूलखर्च से बचेंगे और कुछ सेविंग्स भी करेंगे, जो आगे चलकर आपके काम आएगी। छात्र कोई कोर्स जॉइन करेंगे जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे और आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। कार्यस्थल पर समझदारीपूर्वक लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। नवविवाहित आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए लाभ के योग हैं। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने से आज आपको भी खुशी मिलेगी। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आज आप कोई बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे। लवमेट से आज आपको उपहार मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे-संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। बिजनेस में आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोक-झोंक करने से बचें। छात्र पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपकी तालमेल अच्छी बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।

मकर राशि: आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे और अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एंड फाइन रहेगी। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी, रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। आज आप ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिलेगा, जिससे आपका फ्यूचर सिक्योर होगा। आज आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के साथ हंसी-मजाक के साथ दिन बिताएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के कामकाज बेहतर रहेंगे। मास्टर डिग्री ले रहे हैं तो आपको कैंपस सिलेक्शन में अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे युवाओं को उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। आज आप अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, साथ में घूमने जाएंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बाजार की मेन मार्केट में महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट सदर बाजार की मुख्य मार्केट में...

आज का राशिफल, 9 अक्टूबर 2026

आज चंद्रदेव कन्या राशि में सूर्यदेव के साथ हैं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

Jalandhar News: बाजार की मेन मार्केट में महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट सदर बाजार की मुख्य मार्केट में स्कूटी सवार दो बदमाश एक महिला का बैग छीनकर फरार...

आज का राशिफल, 9 अक्टूबर 2026

आज चंद्रदेव कन्या राशि में सूर्यदेव के साथ हैं और कल सर्वपितृ अमावस्या है। इसलिए मन में हलचल और...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...