मोगा : शहर के बीचो-बीच भीड़ भाड़ वाले इलाके 9 न्यू टाउन में शाम को स्थिति उस समय भयानक हो गई। जब एक घर में पड़े इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाना शुरू किया।
जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। घर के मालिक navjot सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हुआ है, लेकिन घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी बिक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें शाम को फोन आया था कि एक घर में आग लग गई है। कड़ी मेहनत के बाद टीम ने समय रहते आग को बुझा दिया। हालांकि पानी की दूसरी गाड़ी भी मंगवाई गई थी, लेकिन उसकी आवश्यकता नहीं पड़ी।
