मोगा: सीआईए स्टाफ की टीम ने भारी मात्रा मे नशीले पदार्थ के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह, बलराम कुमार, हीरालाल और हरपाल सिंह चारो निवासी मानसा के रूप मे हुई है।
इस मामले मे जानकारी देते हुए डीएसपी राहुल कौशल ने बताया कि आधार पर मोगा की दाना मंडी से तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1 किलोग्राम हेरोइन और एक ट्रैक्टर बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके चौथे साथी हरपाल सिंह की जानकारी हासिल की गई।
जिसके बाद पुलिस ने हरपाल को भी पकड़ लिया। जिसपर पहले से 22 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। तांकि आरोपियों के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंक का पता लगाया जा सके।