AdvertisementPunjab Government
Himachal GovtHRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान 2 पे’ पहल का शुभारंभ किया। इसके तहत अब लोग मौके पर ही चालान का सुरक्षित, सुविधाजनक और रियल-टाइम डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से लोगों को भुगतान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे चालान जारी होने के स्थान पर ही डिजिटल माध्यम से चालान राशि का भुगतान कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत परिवहन विभाग के अधिकारियों को एक्सिस बैंक द्वारा पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य केवल भुगतान को सुविधाजनक बनाना ही नहीं, बल्कि चालान राशि के संग्रह में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। प्रत्येक लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा और एकत्रित राशि सीधे राज्य कोष में जमा होगी। नकद लेन-देन को कम करने के साथ-साथ यह व्यवस्था राजस्व की हानि की संभावना को रोकने में भी सहायक होगी।

सुक्खू ने अधिकारियों को प्रदेशभर में ई-चार्जिंग अधोसंरचना के विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के अधिकारियों को 30 ई-वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने ऊना जिले तथा नालागढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों से संचालित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी हिमाचल प्रदेश की जीवन रेखा है और यह दूरदराज तथा दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों को परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-बसों का संचालन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे एचआरटीसी को आर्थिक बचत भी सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि ई-बसों के संचालन से एचआरटीसी को प्रति किलोमीटर 18.19 रुपये की बचत हो रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

‘लाल लकीर’ के प्रॉपर्टी धारको का इंतजार खत्म

CM Maan ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का दौरा किया

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे...

Haryana News : Society मे चोरो ने बोला धावा, बना डर का माहौल, देखें वीडियो

पंचकूला : कालका में चोरों के हौसले लगातार बुलंद...

Punjab News : भीड़भाड़ वाले इलाके मे घर को लगी आग, देखें वीडियो

मोगा : शहर के बीचो-बीच भीड़ भाड़ वाले इलाके...

ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गुरु रविदास मंदिर बहडाला में टेका माथा

ऊना,सुशील पंडित: ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती...

‘लाल लकीर’ के प्रॉपर्टी धारको का इंतजार खत्म

CM Maan ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के मालिकाना हक प्रमाण पत्र बांटे संगरूर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल का दौरा किया

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज समुद्र तल से 10,000...

Haryana News : Society मे चोरो ने बोला धावा, बना डर का माहौल, देखें वीडियो

पंचकूला : कालका में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला एक सोसाइटी का...

Punjab News : भीड़भाड़ वाले इलाके मे घर को लगी आग, देखें वीडियो

मोगा : शहर के बीचो-बीच भीड़ भाड़ वाले इलाके 9 न्यू टाउन में शाम को स्थिति उस समय भयानक...