AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: होटल से व्यक्ति का शव बरामद, पड़ोसन से अवैध संबंध...

Punjab News: होटल से व्यक्ति का शव बरामद, पड़ोसन से अवैध संबंध के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के कमरे में डीएमसी अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान विकास सोढ़ी के रूप में हुई है। सुबह चेकआउट का समय होने के बावजूद जब विकास कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कमरा नंबर 103 का दरवाजा तोड़ा गया तो विकास का शव पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने कमरे की जांच करने के साथ मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड और घटनास्थल से मिले अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता की शिकायत पर गोपाल नगर, हैबोवाल कलां निवासी नेहा और उसके जेठ रविंदर कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया है। अनीता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसके पति विकास के घर के सामने रहने वाली महिला नेहा के साथ कथित तौर पर संबंध थे। इसी बात को लेकर नेहा का जेठ रविंदर कुमार विकास और उसके परिवार को अक्सर जान से मारने की धमकियां देता था।

अनीता के मुताबिक, 5 अक्टूबर की रात रविंदर कुमार उनके घर आया और परिवार के साथ झगड़ा किया। इस दौरान उसने विकास को जान से मारने की धमकी भी दी। उसी दिन डीएमसी अस्पताल में ड्यूटी खत्म करने के बाद विकास घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 6 अक्टूबर को अनीता के जेठ विक्की सोढ़ी ने उसे फोन कर बताया कि उसे बस स्टैंड के पास स्थित होटल रॉयल एमजी से फोन आया है। होटल स्टाफ ने बताया कि विकास ने कमरे में सुसाइड कर लिया है। इसके बाद परिवार को उसकी मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विक्की सोढ़ी ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि नेहा उनके घर के सामने रहती है।

उसके परिवार का पहले भी कुछ लोगों के साथ विवाद रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा विकास को ब्लैकमेल करती थी और उसके साथ दोस्ती हो गई थी। विक्की के मुताबिक, नेहा का जेठ रविंदर कुमार विकास को लगातार धमकियां दे रहा था। विक्की ने आरोप लगाया कि विकास की मौत से एक रात पहले रविंदर कुमार डंडे आदि लेकर उनके घर में दाखिल हुआ था और परिवार को धमकाया था। परिवार की महिलाओं को भी धमकियां दी गईं। उन्होंने कहा कि विकास को जान से मारने की धमकियां मिलने के कारण उन्होंने एक रात पहले पुलिस को मारपीट की शिकायत भी दी थी।

विक्की के मुताबिक, विकास घर से बाइक पर यह कहकर निकला था कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा। बाद में उसकी बाइक होटल के पास स्थित पुलिस चौकी के नजदीक से मिली। विकास होटल में किसके साथ पहुंचा था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। विकास की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और उसके दो बेटे हैं। पुलिस चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि होटल के कमरे से विकास का शव मिला है। परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और होटल रिकॉर्ड समेत अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

प्रेमी के साथ भागी महिला से शुद्धिकरण के नाम पर गैंगरेप, पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

राजकोटः सुरेंद्रनगर में बर्बरता का एक भयानक मामला सामने...

कॉलेज के बाहर छात्र 2 गुटों में हुई झड़प, देखें वीडियो

देहरादूनः कॉलेज के बाहर 2 छात्र गुट आपस में...

नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कांस्टेबल को काटा

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रात के अंधेरे...

Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसान चिंतित, देखें वीडियो

होशियापुरः मुकेरियां में अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह...

चलती डबल डेकर बस में लगी आग, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से डबल डेकर बस...

प्रेमी के साथ भागी महिला से शुद्धिकरण के नाम पर गैंगरेप, पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

राजकोटः सुरेंद्रनगर में बर्बरता का एक भयानक मामला सामने आया है। शुद्धिकरण के नाम पर अपने प्रेमी के साथ...

कॉलेज के बाहर छात्र 2 गुटों में हुई झड़प, देखें वीडियो

देहरादूनः कॉलेज के बाहर 2 छात्र गुट आपस में भिड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ष के दो...

नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कांस्टेबल को काटा

हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रात के अंधेरे में संदिग्ध गाड़ी की तलाश करने पहुंची पुलिस टीम के...

Punjab News: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसान चिंतित, देखें वीडियो

होशियापुरः मुकेरियां में अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह उठे तो हलकी धूप दिख रही थी लेकिन 12 बजे...