चंडीगढ़ः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने महिला से रेप केस को लेकर मामला गरमाया हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर आप प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने जमकर निशाने साधे और कहा कि एसजीपीसी किसी की भी निजी प्रॉपर्टी नहीं है। आज अकाली दल इस पर काबिज हो गया, वह किसी संस्था पर सवाल नहीं उठा रहे। उन्होंने कहाकि काफी सारी फाइलें अध्यक्ष धामी को देकर आए थे, ऐसे में उन पर विचार किया जाएं, नहीं तो आने वाले समय में उस पर भी विचार सांझे किए जाएंगे।
वहीं महिला से रेप केस को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक चावला के नाम को लेकर कोई नहीं बोल रहा। वहीं धामी पर निशाने साधते हुए कहा कि उन्हें प्रधान पद पर बने रहते यह नहीं पता कि कौन कमरे में कितने दिनों तक रह रहा है। वहीं धामी कह रहे है कि उनके ध्यान में मामला नहीं लाया गया था। इस पर बलतेज पन्नू ने कमरों के नंबर बतातें हुए रोजाना एंट्री बदलने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह कमरों को लेकर विस्तार में नहीं जाना चाहते। उन्होंने कहा कि केस को लेकर 15 दिनों में सिर्फ रजिस्टर चैक किए गए।
