फरीदाबादः सेक्टर-56 स्थित खेलने के दौरान विवाद हो गया, जहां 15 वर्षीय नौजवान ने 13 वर्षीय बच्चे पर चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, धक्का देने को लेकर हुए झगड़े में 13 वर्षीय बच्चे की छाती में चाकू से हमला किया गया। मृतक की पहचान 13 वर्षीय कन्नू के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग मौके से चाकू लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, पुलिस की जांच के दौरान एक बच्चे ने बताया कि आरोपी ने कन्नू की छाती में चाकू घोंपकर तीन बार घुमाया था। यह बच्चा वारदात के वक्त वहीं पर खड़ा था।
उधर, परिजन घायल हालात में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषत कर दिया। सेक्टर-58 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में रहने वाले कन्नू के चाचा इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्नू एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। रविवार की शाम को करीब 7 बजे वह ब्लॉक नंबर-14 में घर के बाहर अपनी 1 साल की बहन चाहत को खिला रहा था।
तभी ब्लॉक 13 में रहने वाला किशोर (15 वर्ष) वहां पर आया और दोनों मिलकर वहीं पर खेलने लगे। इकबाल के मुताबिक, दोनों के बीच खलने के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। जिसके चलते आरोपी ने कन्नू की छाती में चाकू मार दिया। इकबाल के मुताबिक, आरोपी भी तीसरी क्लास का छात्र है और अक्सर वहां पर खेलने के लिए आ जाया करता था।
मृतक कन्नू के पिता यामिल मूल रूप से अलीगढ़, यूपी के रहने वाले हैं। पिछले काफी लंबे समय से वह फरीदाबाद में रह रहे हैं। यामिन यहां पर कबाड़ की फेरी लगाते हैं और करीब 5 साल पहले ही सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में अपना मकान खरीदकर रहने आये थे।
बताया गया कि उनका सबसे बड़ा बेटा आमिर है, जिसकी दीवाली के बाद शादी होनी है। मृतक कन्नू से छोटी एक साल की उसकी बहन है। सेक्कर-58 थाना इंचार्ज केवल सिंह के मुताबिक, परिजनों के द्वारा शिकायत दी गई है। पुलिस बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की कार्रवाही शुरू करेगी। कन्नू की छाती में चाकू मारा गया है, जिससे उसकी मौत हुई है।
