AdvertisementPunjab Government
Nationalअनोखी सजाः आश्रम में 82 छात्रों को कर दिया आधा गंजा, भड़के...

अनोखी सजाः आश्रम में 82 छात्रों को कर दिया आधा गंजा, भड़के अभिभावक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्रः चंद्रपुर जिले में एक सरकारी आश्रम स्कूल में लगभग 82 छात्रों को सजा के तौर पर आधा गंजा कर दिया गया है। ये घटना शनिवार को चिमूरा तालुका के जंभुलघाट स्थित सरकारी सेकेंडरी आश्रम स्कूल में हुई है। जानकारी के मुताबिक जब बाल काटने का काम चल रहा था, तब कुछ छात्र खेल रहे थे। बच्चों के इस व्यवहार से सुपरिटेंडेंट नाराज हो गए और उन्होंने कथित तौर पर नाई को बच्चों को आधे बाल काटने का निर्देश दिया।

स्कूल में बच्चों के बाल कटवाने का इंतजाम किया गया था। इस दौरान कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिससे सुपरिटेंडेंट नाराज हो गए और इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई के तौर पर नाई को छात्रों के आधे-अधूरे बाल काटने का आदेश दिया। खबरों के मुताबिक छात्रों के बाल काटने के लिए ट्रिमर का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनके बाल टेढ़े-मेढ़े कट गए।

छात्रों की अजीब और आधे-अधूरे तरीके से कटे हेयरस्टाइल की तस्वीर सामने आने के बाद ये पूरा मामला सामने आया, जिसके बाद अभिभावकों में गुस्सा फैल गया। तस्वीरें सामने आने के बाद कथित तौर पर उच्च अधिकारियों ने स्कूल से संपर्क किया और निर्देश दिया कि छात्रों के बाल ठीक से एक समान काटे जाएं।

जिसके बाद देर रात फिर से बाल काटे गए। स्कूल के प्रिंसिपल प्रशांत गिरी ने इस घटना को लेकर सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूल के सुपरिटेंडेंट प्रशांत मेश्राम ने अपना बचाव करते कहा कि यह फैसला छात्रों के हित में लिया गया था और इसके पीछे कोई गलत इरादा नहीं था।

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण छात्र कुछ समय से नियमित रूप से बाल नहीं कटवा पा रहे थे और कुछ छात्र बालों की साफ-सफाई का भी ठीक से ध्यान नहीं रख रहे थे। इस पूरे मामले पर छात्रों के अभिभावकों ने विस्तृत और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ कारण बताओ नोटिस तक सीमित नहीं रहना चाहिए और इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन...

10 अक्टूबर को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा...

मुकेश अग्निहोत्री ने नया नंगल के दुकानदारों का लीज मामला नड्डा के समक्ष उठाया

सेक्टर-1 व सेक्टर-2 बाजार के लीज शुल्क में राहत और ब्याज वसूली रोकने की मांग ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश...

सिंगापुर से आने वाले प्रस्तावों को तेज गति देने के लिए समर्पित मर्लियन डेस्क का गठन – CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में...

KCC धारकों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को आकस्मिक मृत्यु और दुर्घटना के...

Jalandhar News: सिटी वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर की गई मीटिंग, देखें Live

जालंधरः महानगर में सिटी वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा निकाली जानी है। इस शोभायात्रा...