AdvertisementPunjab Government
Baddiपुष्पिंदर कुमार बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

पुष्पिंदर कुमार बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दून विधायक रामकुमार चौधरी ने दी बधाई, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

बददी,सचिन बैंसल: विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रधान संगठन का गठन किया गया। ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के प्रधान पुष्पिंदर कुमार को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। संगठन के गठन के बाद दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने पुष्पिंदर कुमार सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। संगठन में ग्राम पंचायत भागुड़ी के प्रधान तरुण कुमार को उपाध्यक्ष, जाडला की प्रधान मधु चन्देल को सचिव, पट्टानाली की प्रधान आशा कंवर को सहसचिव, जगजीत नगर के प्रधान मेहरचंद को कोषाध्यक्ष तथा मंडेसर की प्रधान सुमन कंवर को मीडिया संचालक चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पंचायतों के विकास कार्यों को गति देना तथा प्रधानों के समक्ष आने वाली प्रशासनिक और विकास संबंधी समस्याओं को सामूहिक रूप से सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाना रहेगा। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, नालियों, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रधान संगठन को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की पंचायतों के विकास और प्रधानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही पंचायत प्रधानों से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

प्रधानों ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। प्रधानों के मानदेय सहित अन्य लंबित मामलों को भी उचित मंच पर उठाया जाएगा। संगठन की प्रत्येक तीन माह में बैठक आयोजित कर पंचायतों की समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। अध्यक्ष पुष्पिंदर कुमार ने विधायक रामकुमार चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि सभी प्रधानों को साथ लेकर पंचायतों के विकास को नई गति देने और समस्याओं का समयबद्ध समाधान करवाने के लिए संगठन एकजुट होकर कार्य करेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: स्कॉर्पियो चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 चोरी की गाड़ी काटकर पार्ट्स बेचने वाला भी यूपी...

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज...

Haryana News: स्कॉर्पियो चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 चोरी की गाड़ी काटकर पार्ट्स बेचने वाला भी यूपी से काबू पंचकूलाः शहर में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर...

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित पटियाला मंदिर में महिला के हाथ...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज पालकवाह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित...