AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: गाड़ी निकालने को लेकर हंगामा, हथौड़े से तोड़ी थड़ियां, मारपीट...

Punjab News: गाड़ी निकालने को लेकर हंगामा, हथौड़े से तोड़ी थड़ियां, मारपीट का आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हैबोवाल के रणजोध पार्क इलाके में गली से कार निकालने को लेकर एक ड्राइवर द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गली के कट पर खड़ी एक्टिवा से कार टकराने के बाद ड्राइवर भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।

इसके बाद उसने हथौड़े से गली में लगी कुछ थड़ियां तोड़ दीं और एक्टिवा मालिक पर हमला करने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि ड्राइवर हथौड़ा लेकर उसके घर में भी घुस आया और उसके सिर पर वार किया। घटना के दौरान ड्राइवर के परिवार द्वारा तलवारें निकालने का भी आरोप लगाया गया है।

बिजली का काम करने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी ड्राइवर उनके मोहल्ले में ही रहता है। वह अपनी कार गली से निकाल रहा था। गली के मोड़ पर उसकी एक्टिवा खड़ी थी। ड्राइवर ने एक्टिवा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह उनकी है और वह उसे हटाने के लिए घर के अंदर जाने लगे। इसी दौरान ड्राइवर गुस्से में आ गया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

दिनेश के मुताबिक जब उन्होंने उसे गालियां देने से रोका तो ड्राइवर हथौड़ा लेकर उनके पीछे दौड़ा। आरोप है कि वह हथौड़ा लेकर उनके घर के अंदर तक पहुंच गया और सिर पर वार किया। दिनेश ने कहा कि विवाद बढ़ने पर ड्राइवर के परिवार के लोग भी बाहर आ गए और तलवारें निकाल लीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइवर के व्यवहार से पूरा मोहल्ला परेशान है।

मोहल्ला निवासी रवि कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी मौके पर आकर जांच करने की बात कहते हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि गली में किसी के एक्टिवा खड़ी करने पर भी ड्राइवर विवाद और गाली-गलौज शुरू कर देता है।

इलाका निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि मोहल्ले में आए दिन होने वाले विवादों के कारण लोग परेशान हैं और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Cyber अटैक के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, Microsoft की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी: डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक सिर्फ एक कंप्यूटर...

घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर, तीन घायल: चालक के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में...

Sidhu Moosewala Hologram Tour: पहला शो टोरंटो में, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के...

संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे तीन लोग, रजिस्ट्रार से मारपीट

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली में एक संस्थान के...

Priyanka Chahar के सपोर्ट में आए राजीव अदातिया, Gold Digger वाले कमेंट पर दिया मुंहतोड़ जवाब

मनोरंजन: प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच...

Cyber अटैक के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, Microsoft की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी: डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक सिर्फ एक कंप्यूटर या फिर अकाउंट तक ही सीमित नहीं है। एक यूजर...

घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर, तीन घायल: चालक के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।...

Sidhu Moosewala Hologram Tour: पहला शो टोरंटो में, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम टूर की आफिशियल घोषणा हो गई है। कई दिनों...

संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे तीन लोग, रजिस्ट्रार से मारपीट

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली में एक संस्थान के रजिस्ट्रार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम...