AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: गुंडागर्दी: पहले फोन पर दी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की...

Punjab News: गुंडागर्दी: पहले फोन पर दी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की धमकी, फिर बरसाईं गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना डिवीजन-6 के अंतर्गत आते कोट मंगल सिंह नगर में शनिवार देर रात सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिला। एक चौंकाने वाले प्रेम प्रसंग के विवाद में 7-8 बदमाशों ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाते फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावर अचानक नहीं आए बल्कि उन्होंने बाकायदा फोन करके पहले धमकियां दीं और फिर फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के चश्मदीद एक पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके पास परमिंदर नाम के एक युवक का फोन आया था। फोन पर उसने कहा, तुम अभी बाज नहीं आ रहे। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि उनका उस लड़की से कोई लेना-देना नहीं है जिसे शादी करनी है वो करे वे बीच में नहीं आते। इसके बावजूद फोन करने वाले ने धमकाते कहा कि गाड़ी में पिस्तौल रख ली है, हम आ रहे हैं तुम्हारी रीढ़ की हड्डियां तोड़ने।

पीड़ित के मुताबिक इस धमकी के कुछ ही देर बाद गली नंबर 19 में एक फॉर्च्यूनर कार आकर रुकी और बदमाशों ने सीधा उन पर दो फायर कर दिए। पिता ने फुर्ती दिखाते हुए पास खड़े बेटे को परे धकेल दिया,जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया।

इस हमले में बाल-बाल बचे 22 वर्षीय पीड़ित नौजवान इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसका किसी के साथ कोई बैर या लड़ाई नहीं थी न ही वह उस लड़की से बात करता है। फिर भी उस पर पिस्तौल तान दी गई। वहीं पिता ने आरोप लगाया है कि जब वे गली में अपनी गाड़ी बैक कर रहे थे तभी हमलावर वहां पहुंचे। उन्हें सटीक लोकेशन जरूर उस लड़की या उसके भाई ने फोन करके दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस गुंडागर्दी से डरकर अपना घर या मोहल्ला नहीं छोड़ेंगे और पुलिस से हमलावरों पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

थाना डिवीजन-6 के प्रभारी प्रमोद राज तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
एसएचओ प्रमोद राज ने बताया कि पीड़ित इंद्रपाल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस का खाली खोल भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरा विवाद इलाके की ही एक युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

आशंका है कि लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने दबाव और दहशत बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इलाके के सभी निजी और व्यापारिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फॉर्च्यूनर कार का नंबर और आरोपियों का हुलिया ट्रेस कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

हरियाणवी गायक दिलेर की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सोनीपतः हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर...

Punjab News: तेज रफ्तार कार ने 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, आरोपी काबू, देखें CCTV

मोहालीः सनी एन्क्लेव में रात करीब 1ः30 बजे एक...

Punjab News: CASO Operation: 20 हॉटस्पॉट इलाकों में दबिश; 3 पर FIR, देखें वीडियो

पटियाला: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम...

हरियाणवी गायक दिलेर की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सोनीपतः हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी रोहित उर्फ बूढ़ा को...

Punjab News: गाड़ी निकालने को लेकर हंगामा, हथौड़े से तोड़ी थड़ियां, मारपीट का आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल के रणजोध पार्क इलाके में गली से कार निकालने को लेकर एक ड्राइवर द्वारा जमकर हंगामा करने...

Asian Games में छाए वैभव सूर्यवंशी, इस खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में रचा इतिहास

खेल: 2026 एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड पर अपना नाम...

Punjab News: तेज रफ्तार कार ने 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, आरोपी काबू, देखें CCTV

मोहालीः सनी एन्क्लेव में रात करीब 1ः30 बजे एक रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार बेकाबू कार चार गाड़ियों से...