AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: सिलेंडर लेने गए युवक का किरच मारकर कत्ल, बाहर निकली...

Punjab News: सिलेंडर लेने गए युवक का किरच मारकर कत्ल, बाहर निकली पेट की अंतड़ियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के दौरान युवक घर पर गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण खाना लेने पुराना बाजार साहनेवाल जा रहा था। इस दौरान युवक पर किरच से हमला किया गया। इस घटना में युवक के पेट की अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। बताया जा रहा है कि उसके सिर पर भी हथियार से वार किया गया। दीपक कुमार ने बताया कि दिनेश कुमार एक अक्टूबर की रात घर पर गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण बाजार से खाना लेने गया था।

जैसे ही वह पुराना बाजार के पास पहुंचा तो वहां एक्सिस बैंक के एटीएम के पास कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की। तेजधार हथियारों से दिनेश को लहूलुहान कर दिया। उसके पेट की अंतड़ियां बाहर निकल आईं। सिर पर भी गहरी चोटें आईं। खून से लथपथ दिनेश को सड़क पर फेंक बदमाश मौके से फरार हो गए। उन्हें जब घटना का पता चला तो वे दिनेश को लेकर साहनेवाल सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक के मुताबिक दिनेश की शादी 10 साल पहले हुई थी।

उसके दो बच्चे बेटा और बेटी हैं। वह खुल मजदूरी (पल्लेदारी) का काम करता था। दिनेश का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में साहनेवाल थाना पुलिस ने आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीत कुमार निवासी बलाला कॉलोनी, जुगियाना के रूप में हुई है। उसके साथियों की पहचान उमेश कुमार निवासी सूदां वाली कच्ची पहाड़ी और गोलू निवासी पुराना बाजार, साहनेवाल के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ साहनेवाल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026...

भरभराकर गिरी बालकनी, 3 गाड़ियां हुई डैमेज, फैली दहशत, देखें वीडियो

गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में टॉप फ्लोर...

जंतर-मंतर पर आज फिर जुटेंगे प्रदर्शनकारी, CEC के इस्तीफे की मांग पर सियासत गरमाई, सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...

डंपर और कैंटर में हुई टक्कर, वाहनों में आग लगने से 2 की मौत, देखें वीडियो

आगराः खंदौली में अलीगढ़ राेढ पर शनिवार को कंटेनर...

Punjab News: 6 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, तार से बंधे मिले हाथ-पांव

फरीदकोटः थाना सदर के गांव टहिणा के पास रजवाहे...

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल खेला जा रहा। दोनों...

भरभराकर गिरी बालकनी, 3 गाड़ियां हुई डैमेज, फैली दहशत, देखें वीडियो

गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में टॉप फ्लोर से छज्जा गिरने से 12वीं से लेकर 10वीं मंजिल तक...

जंतर-मंतर पर आज फिर जुटेंगे प्रदर्शनकारी, CEC के इस्तीफे की मांग पर सियासत गरमाई, सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को...

डंपर और कैंटर में हुई टक्कर, वाहनों में आग लगने से 2 की मौत, देखें वीडियो

आगराः खंदौली में अलीगढ़ राेढ पर शनिवार को कंटेनर और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण...