AdvertisementPunjab Government
EntertainmentPriyanka Chahar के सपोर्ट में आए राजीव अदातिया, Gold Digger वाले कमेंट...

Priyanka Chahar के सपोर्ट में आए राजीव अदातिया, Gold Digger वाले कमेंट पर दिया मुंहतोड़ जवाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच मे एक रिएलिटी शो में काफी बहस हो गई। शहजाद ने प्रियंका को गोल्ड डिगर कहा था जिसके बाद एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की थी। स्वरा भास्कर ने भी इसमें उनका साथ दिया था। ऐसे में अब टीवी एक्टर ऱाजीव दातिया भी प्रियंका के सपोर्ट में आए हैं। उन्होने ऐसे पुरुषों की मानसिकता पर सवाल उठा दिए हैं जो एक महिला को सफल होने पर टैग्स देते हैं।

प्रियंका को बताया सेल्फ मेड वुमेन

राजीव अदातिया ने प्रियंका को एक सेल्फ मेड वुमेन बताया है। एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा कि – ‘प्रियंका को राइज एंड फाल सीजन 2 में गोल्ड डिगर कहा गया था जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है आज वो यहां है उसके लिए उन्होंने बहुत ही मेहनत की है। उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है और अपने करियर के लिए मेहनत की है। वो सेल्फ मेड वुमेन है। इसी के साथ उन्होंने उन लोगों की मानसिकता पर भी सवाल उठाए हैं जो अपनी शर्तों पर जीने वाली सफल लड़की को गोल्ड डिगर मानते हैं। पुरुषों को यह क्यों लगता है कि जो भी लड़की सफल है वो पैसे के पीछे भागती है ऐसा क्यों बोला जाता है’।

शहजाद और प्रियंका में हुई थी बहस

राइज एंड फॉल 2 में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच में हुई बहस काफी चर्चा में रही थी। दोनों की बहस में प्रियंका ने शहजाद को मैन चाइल्ड कहा था। वहीं इस पर रिएक्ट करते हुए शहजाद पूनावाला ने प्रियंका को गोल्ड डिगर कह दिया था। ये शब्द आमतौर पर ऐसी महिला के लिए इस्तेमाल होता है जो किसी पुरुष के पैसे या फिर आर्थिक फायदे के लिए उसके साथ रिश्ते में होती है। प्रियंका को शहजाद की यह बात बहुत बुरी लगी थी और दोनों में इसको लेकर काफी लड़ाई भी हुई थी।

प्रियंका हुई इस बात से परेशान

प्रियंका चाहर चौधरी ने स्वरा भास्कर से इस बारे में बात भी की थी। उन्होंने बताया कि शहजाद के इस कमेंट से वो काफी परेशान हुई थी और यह बात पूरी रात उनके दिमाग में चलती रही। प्रियंका ने कहा कि – ‘ये मुझे गोल्ड डिगर बोल के गया पूरी रात मेरे दिमाग में ये ही घूमता रहा मैं अपने परिवार को खुद पालती हूं और ये मुझे गोल्ड डिगर बोलता है। उन्हें अपने लिए गोल्ड डिगर शब्द का इस्तेमाल बहुत गलत लगा’।

स्वरा ने किया सपोर्ट

प्रियंका की यह बात सुनने के बाद स्वरा भास्कर उनके सपोर्ट में आई थी। स्वरा ने कहा कि – ‘गुस्से में लोग कई बार ऐसी बातें भी कह देते हैं लेकिन उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि उनके शब्द सामने वाले को कितनी चोट पहुंचा सकते हैं’। स्वरा ने प्रियंका को एक अचीवर भी बताया है और माना कि शहजाद को इस तरह के कमेंट करने से पहले सोचना चाहिए था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

सूरत International Airport पर अचानक बेहोश हुआ कर्मचारी, CISF जवानों ने बचाई जान, देखें वीडियो

नई दिल्ली: सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्टाफ का एक...

Cyber अटैक के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, Microsoft की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी: डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक सिर्फ एक कंप्यूटर...

घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर, तीन घायल: चालक के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में...

Sidhu Moosewala Hologram Tour: पहला शो टोरंटो में, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के...

संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे तीन लोग, रजिस्ट्रार से मारपीट

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली में एक संस्थान के...

सूरत International Airport पर अचानक बेहोश हुआ कर्मचारी, CISF जवानों ने बचाई जान, देखें वीडियो

नई दिल्ली: सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्टाफ का एक कर्मचारी अचानक से चक्कर खाकर नीचे गिर गया। कर्मचारी को...

Cyber अटैक के मामले में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, Microsoft की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी: डिजिटल दुनिया में साइबर अटैक सिर्फ एक कंप्यूटर या फिर अकाउंट तक ही सीमित नहीं है। एक यूजर...

घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर, तीन घायल: चालक के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।...

Sidhu Moosewala Hologram Tour: पहला शो टोरंटो में, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम टूर की आफिशियल घोषणा हो गई है। कई दिनों...