AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने के गहने...

Jalandhar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने के गहने और डेढ़ लाख की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: उदय नगर में एक परिवार के वृंदावन माथा टेकने के लिए बाहर जाने के बाद चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। परिवार जब शुक्रवार शाम वापस घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारियों के ताले तोड़कर सोने के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो चुके थे। घर की मालकिन संध्या ने बताया कि वह परिवार के साथ वृंदावन गए हुए थे। शुक्रवार शाम जब वह वापस घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो अंदर सामान बिखरा हुआ था।

अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। अलमारियों की जांच करने पर सोने के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब मिली। परिवार ने आसपास जांच की तो पता चला कि चोर घर की छत के जरिए अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने घर में तोड़फोड़ कर अलमारियों के ताले तोड़े और नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जांच अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम से घर में चोरी की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 6 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, तार से बंधे मिले हाथ-पांव

फरीदकोटः थाना सदर के गांव टहिणा के पास रजवाहे...

सड़क हादसा: मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, 6 यात्री घायल

कुल्लूः मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस...

Punjab News: सिलेंडर लेने गए युवक का किरच मारकर कत्ल, बाहर निकली पेट की अंतड़ियां

लुधियानाः साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक का...

कांग्रेस प्रधान बनने पर बंगला साहिब में नतमस्तक हुए परगट सिंह, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट विधायक परगट सिंह के पंजाब प्रदेश...

IND-PAK मैच में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार अर्धशतक

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार...

Punjab News: 6 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, तार से बंधे मिले हाथ-पांव

फरीदकोटः थाना सदर के गांव टहिणा के पास रजवाहे में करीब 6 वर्षीय अज्ञात बच्चे का शव मिलने से...

सड़क हादसा: मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, 6 यात्री घायल

कुल्लूः मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस शनिवार सुबह कुल्लू के बाशिंग में सड़क पर पलट गई।...

Punjab News: सिलेंडर लेने गए युवक का किरच मारकर कत्ल, बाहर निकली पेट की अंतड़ियां

लुधियानाः साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिनेश...

कांग्रेस प्रधान बनने पर बंगला साहिब में नतमस्तक हुए परगट सिंह, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट विधायक परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष बनने की खुशी में उनके...