AdvertisementPunjab Government
Jalandharकांग्रेस प्रधान बनने पर बंगला साहिब में नतमस्तक हुए परगट सिंह, देखें...

कांग्रेस प्रधान बनने पर बंगला साहिब में नतमस्तक हुए परगट सिंह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कैंट विधायक परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष बनने की खुशी में उनके घर पर जश्न का माहौल है। वहीं परगट सिंह बंगला साहिब में नतमस्तक होने के पहुंचे। परगट सिंह के पंजाब प्रधान बनने की घोषणा के बाद परिवार और उनके समर्थक परगट सिंह के घर के बाहर पहुंचकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ऐसे में उनके समर्थकों ने खुद ही जश्न मनाते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।

समर्थकों का कहना है कि परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने से जालंधर कैंट समेत पूरे पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। परगट सिंह के घर के बाहर समर्थकों की ओर से बधाइयों का दौर जारी रहा और लोगों ने लड्डू बांटकर उनकी नियुक्ति पर खुशी मनाई। परगट सिंह की पत्नी बरिंदर कौर ने कहा कि उनके परिवार के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। उन्होंने कहा कि जब उनके पहले पोते तेग का जन्म हुआ था, उस समय परगट सिंह विधायक बने थे और अब दूसरे पोते के जन्म के साथ उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह संयोग उनके परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।

बरिंदर कौर ने कहा कि परगट सिंह एक खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें चुनौतियों का सामना करना अच्छी तरह आता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पंजाब कांग्रेस को मजबूती देने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी मिलजुलकर काम करेंगे और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि परगट सिंह से उनकी फोन पर करीब पांच मिनट बातचीत हुई है और उन्होंने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। बरिंदर कौर ने कहा कि पूरा परिवार इस जिम्मेदारी को लेकर बेहद खुश है और उन्हें विश्वास है कि परगट सिंह पंजाब की जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए पार्टी को नई दिशा देंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026...

भरभराकर गिरी बालकनी, 3 गाड़ियां हुई डैमेज, फैली दहशत, देखें वीडियो

गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में टॉप फ्लोर...

जंतर-मंतर पर आज फिर जुटेंगे प्रदर्शनकारी, CEC के इस्तीफे की मांग पर सियासत गरमाई, सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...

डंपर और कैंटर में हुई टक्कर, वाहनों में आग लगने से 2 की मौत, देखें वीडियो

आगराः खंदौली में अलीगढ़ राेढ पर शनिवार को कंटेनर...

Punjab News: 6 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, तार से बंधे मिले हाथ-पांव

फरीदकोटः थाना सदर के गांव टहिणा के पास रजवाहे...

Asian Games 2026 : भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रन का लक्ष्य, Tilak और Abhishek ने जड़ा अर्धशतक

निशिनः भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल खेला जा रहा। दोनों...

भरभराकर गिरी बालकनी, 3 गाड़ियां हुई डैमेज, फैली दहशत, देखें वीडियो

गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में टॉप फ्लोर से छज्जा गिरने से 12वीं से लेकर 10वीं मंजिल तक...

जंतर-मंतर पर आज फिर जुटेंगे प्रदर्शनकारी, CEC के इस्तीफे की मांग पर सियासत गरमाई, सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को...

डंपर और कैंटर में हुई टक्कर, वाहनों में आग लगने से 2 की मौत, देखें वीडियो

आगराः खंदौली में अलीगढ़ राेढ पर शनिवार को कंटेनर और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण...