.
PathankotPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 28 वर्षीय नौजवान का शव बरामद,...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 28 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के छोटेपुर गांव के रहने वाले 28 साल के पंकज को परिवार वाले पिछले 3 दिनों से ढूंढ रहे थे। जिसके बाद आज नौशेहरा नहर से उनका शव मिलने के बाद परिवार सदमे में है। परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। मां रो-रो-कर कह रही है वह उसके बिना नहीं रहती, ऐसे में वह उसके बिना कैसे रह सकती है। सुनीता देवी ने कहाकि उसके बेटे को उठाकर ले गए थे।

मां ने कहाकि 3 झुगियों के लोग और 2 उनके इलाके के शामिल है और वह उसे उठाकर ले गए थे। परिवार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिवार इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहा है और इस बात पर ज़ोर दे रहा है कि अगर कोई गड़बड़ी या ज़िम्मेदारी सामने आती है, तो ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

अब सबकी नज़रें पुलिस की जांच पर टिकी हैं कि आखिर पंकज की मौत की असल वजह क्या थी और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। जांच अधिकारी ने कहाकि पंकज 22 तारीख से गुम था और आज नौशेहरा नाले से आज उसका शव बरामद हुआ। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने...

रातभर सड़कों पर पुलिस का पहरा, नाकों पर राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी से कड़ी निगरानी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को...

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सब- डिविजनल लेवल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते...

रातभर सड़कों पर पुलिस का पहरा, नाकों पर राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी से कड़ी निगरानी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर विभिन्न स्थानों...

Jalandhar News: भारी संख्या में माथा टेकने श्री सिद्ध बाबा सोढल पहुंचे श्रद्धालु, अनंत चौदस पर लगता है मेला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पर अनंत चौदस पर...

Punjab News: नहर में डूबने से मौत 12वीं के छात्र की मौत, परिजनों ने दूसरे स्टूडेंट पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

पटियाला: जिले में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा का भाखड़ा नहर में छलांग लगाने के बाद मौत का मामला...