.
Unaचिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सब- डिविजनल लेवल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार उपलब्धियाँ हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

कक्षा दसवीं की जैस्मिन एवं गुरलीन ने सीनियर क्विज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसी क्रम में कक्षा आठवीं की आराध्या ने जूनियर एक्टिविटी में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विनायक ने जूनियर मैथ ओलंपियाड में द्वितीय स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि विनायक का प्रदर्शन प्रथम स्थान के बराबर रहा।

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मानपुर दंगल में राजू रायवाला ने जीती 1.51 लाख की बड़ी माली

साहिल कोहली को हराकर बने विजेता, छोटी माली में रोहित...

CM Saini ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता और सत्यप्रकाश गर्ग की पत्नी के निधन पर जताया शोक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिचय-26 : Discover Thyself’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मकता

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘परिचय-26...

यमुनानगर के राजकीय महाविद्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

चंडीगढ़: राष्ट्रीय सेवा व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के...

Punjab News: बाइक सवार तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 6 किलो हेरोइन बरामद

फिरोजपुरः जिले भर में चलाए गये ड्रग्स के खिलाफ...

मानपुर दंगल में राजू रायवाला ने जीती 1.51 लाख की बड़ी माली

साहिल कोहली को हराकर बने विजेता, छोटी माली में रोहित मोड़ और चीनू रायवाला का मुकाबला बराबरी पर छूटी बद्दी, सचिन...

CM Saini ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता और सत्यप्रकाश गर्ग की पत्नी के निधन पर जताया शोक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह डॉ. ऋषि पाल मथाना के...

परिचय-26 : Discover Thyself’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मकता

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘परिचय-26 : Discover Thyself’ के तहत MBA एवं MCA विद्यार्थियों के...

यमुनानगर के राजकीय महाविद्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

चंडीगढ़: राष्ट्रीय सेवा व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ एनएसएस व एबीवीपी के संयुक्त तत्वाधान में यमुनानगर में...