.
PathankotPunjab News: पाक सीमा से 500 मीटर दूर संदिग्ध पैकेट मिलने से...

Punjab News: पाक सीमा से 500 मीटर दूर संदिग्ध पैकेट मिलने से मचा हड़कंप, इलाका किया सील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः सीमावर्ती गांव पहाड़ीपुर में खेतों में एक संदिग्ध पैकेट मिला। इसका पता तब चला जब स्थानीय लोग खेतों में पशुओं के लिए चारा काटने और कृषि कार्य के लिए पहुंचे तो उन्होंने खेत में एक पैकेट देखा। स्थानीय लोगों की सतर्कता के बाद पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया और पैकेट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी ने बताया कि वह सुबह अपने खेत में चारा काटने और खाद डालने के लिए गए थे। इसी दौरान खेत में संदिग्ध पैकेट पड़े होने की जानकारी मिली।

गांव पहाड़ीपुर के निवासी सरूप लाल ने बताया कि वे सुबह खेतों में खाद डालने और चारा काटने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें खेत के बीचों-बीच एक संदिग्ध पैकेट पड़ा हुआ दिखा। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना पैकेट को छुए तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और पास की बीएसएफ चौकी को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही BSF के आला अधिकारी भी सुरक्षा बल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सुरक्षा बलों ने तुरंत पूरे खेत और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी ताकि साक्ष्यों से कोई छेड़छाड़ न हो।

बीएसएफ और पुलिस ने आसपास के अन्य खेतों में भी संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इलाके में कोई अन्य संदिग्ध वस्तु या हलचल तो नहीं है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी दिलजीत सिंह ने बताया कि खेतों में संदिग्ध पैकेट मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पैकेट को सुरक्षात्मक तरीके से कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पैकेट के अंदर क्या सामग्री (ड्रग्स, हथियार या अन्य कोई संदिग्ध वस्तु) है और वह सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराया गया है या कोई अन्य माध्यम से वहां पहुंचा, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ट्रक और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा देखने...

Jalandhar News: BJP नेता अश्वनी अटवाल के घर पर हुआ हमला, महिला रिश्तेदार घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला सचिव...

मजदूरों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत; करीब 25 घायल

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मलेका गांव के पास...

Punjab News: छत पर लेटे युवक की गर्दन में लगी गोली, आरोप- रंजिश को लेकर चलाई, देखें वीडियो

लुधियानाः ज्ञान चंद नगर लोहारा रोड इलाके में यहां...

Punjab News: दपंति में हुई खूनी झड़प, किया चाकू से हमला, पत्नी की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के मोहल्ला टिब्बी में पति-पत्नी के बीच...

ट्रक और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। जिले के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन...

Jalandhar News: BJP नेता अश्वनी अटवाल के घर पर हुआ हमला, महिला रिश्तेदार घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला सचिव अश्वनी अटवाल के निवास स्थान पर 15 से 20 उपद्रवियों...

मजदूरों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत; करीब 25 घायल

सिरसाः हरियाणा के सिरसा में मलेका गांव के पास वीरवार को एक भीषण सड़क हादसे में मजदूरों से भरी...

Punjab News: छत पर लेटे युवक की गर्दन में लगी गोली, आरोप- रंजिश को लेकर चलाई, देखें वीडियो

लुधियानाः ज्ञान चंद नगर लोहारा रोड इलाके में यहां एसके अग्रवाल फैब्रिक फैक्टरी में काम करने वाले एक वर्कर...