PathankotPunjab News: युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला...

Punjab News: युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जिले के थाना सदर के अधीन आते गांव की रहने वाली एक युवती के साथ गांव के ही चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इससे पहले आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की और पुराने झगड़े के दौरान बनाई वीडियो को लेकर फब्तियां कसते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास की है। जहां गांव से कुछ दूरी पर ही आरोपियों ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर गांव के ही चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में पीड़िता और उसकी मां के बयानों ने पुरानी रंजिश, पुलिस की ढिलाई और बदला लेने की खौफनाक साजिश की पोल खोलकर रख दी है।

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह 20 सितंबर को चंडीगढ़ से वापस लौटी थी। मलिकपुर उतरने के बाद उसने भाई को फोन किया, लेकिन भाई के व्यस्त होने के कारण वह पैदल ही गांव की तरफ चलने लगी। गांव के रास्ते पर पहुंचते ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक पीछे से आए और उसे टक्कर मार दी।

झाड़ियों में खींचकर की दरिंदगी
टक्कर के बाद युवती जैसे ही सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी, आरोपियों ने उसके बाल पकड़े, कपड़े फाड़ दिए और मारपीट करते हुए जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी पटककर तोड़ दिया और तंज कसते हुए कहा “तैनूं बहुत शौक है ना सबूत इकट्ठे करन दा और वीडियो बनान दा, अब बना वीडियो!

एक महीने पहले दुकान के विवाद में पीड़िता ने बनाई थी वीडियो
पीड़िता की मां ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले आरोपियों ने उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया था। दुकान के निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी 20-25 गुंडों को लेकर आए थे और उनकी पुरानी दुकानें तोड़ दी थीं।

पूरे परिवार के सिर पर मारे थे दातर और लाठियां
उस दौरान आरोपियों ने पीड़िता की मां, पिता, भाई और मामा के सिर पर गंभीर वार किए थे, जिससे वे लहूलुहान हो गए थे। उस खूनी झड़प के दौरान पीड़िता ने अपने फोन से आरोपियों की गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया था। आरोपी इसी बात को लेकर रंजिश रख रहे थे और पीड़िता को निशाना बनाने की ताक में थे।

गांव के ही 4 युवकों पर केस दर्ज 
पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की पहचान विशाल, गगन, रंजीत और दक्ष को तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...