.
PathankotPunjab News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां का आया बयान, पुलिस प्रशासन...

Punjab News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां का आया बयान, पुलिस प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जिले में साढ़े 18 साल की एक युवती का 4 युवकों की ओर से गैंगरेप किया गया था। ये गैंगरेप सिर्फ पुरानी रंजिश के चलते किया गया। रंजिश ये थी कि युवती ने सवा महीना पहले अपने परिवार पर हुए हमले का एक वीडियो बनाया था। वह वीडियो भी सामने आई है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि उसके परिवार पर हमला किया गया है। जिसके बाद उसी वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पीड़ित युवती का कहना है कि उसी रंजिश में आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

ये था पूरा मामला
ये पूरा मामला दुकानों के मालिकाना हक और कब्जे से जुड़ा है। इस बाबत 12 अगस्त को कुछ लोगों ने पीड़िता के परिवार पर हमला किया था। थाना सदर में दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़िता की मां ने थाना सदर में दर्ज शिकायत में बताया था कि उनकी मां के नाम की दुकानों पर विरोधी पक्ष के लोग जबरन कब्जा करना चाहते थे।

लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला
12 अगस्त को दोपहर करीब 2:15 बजे आरोपी 8-9 अज्ञात गुंडों के साथ आए और जबरन कब्जे की नीयत से बनी हुई दुकानें ढहा दीं।  जब पीड़िता अपने भाई के साथ मौके पर पहुंची, तो आरोपी रंजीत और जगदीश ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।

हाथापाई के दौरान कपड़े फाड़े
महिला ने ये आरोप भी लगाया कि बीच-बचाव के दौरान आरोपी गगन ने पीड़िता के साथ हाथापाई की, घूंसे मारे और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी अमित कुमार ने लाठी से हमला किया, जिसे रोकने के प्रयास में पीड़िता के हाथ पर गंभीर चोटें आईं।

वीडियो में पीड़िता की मां,  भाई,  पिता और मामा सब खून से लथपथ दिख रहे हैं। इसके अलावा, हमलावरों के हाथ में लोहे की रॉड, मोडिफाइ़ड हथियार और लाठियां दिख रहीं हैं। जिससे वे पीड़िता के परिवार पर ताबड़तोड़ हमला करते भी दिख रहे हैं। उसके बाद जब परिवार इलाज के लिए सिविल
अस्पताल में पहुंचा तो वहां ईलाज के दौरान भी पीड़िता ने वीडियो बनाए।

मां बोली- इंसाफ नहीं मिला तो पूरा परिवार जहर खाकर जान दे देगा
रेप पीड़िता की माता का कहना है कि इस पूरे मामले को पीड़िता ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। हमलावर इस दौरान सब नोटिस करते रहे। वीडियो और शिकायत के आधार पर जब मामला दर्ज किया गया तो आरोपियों ने बदला लेने की ठान ली थी। पीड़िता की मां ने कहा कि अगर पुलिस से उसके परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो पूरा परिवार जहर खाकर जान दे देगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए...

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 24 सितम्बर को रोहतक में होगी

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय...

Jalandhar News: डीसी व पुलिस कमिश्नर ने सोढल मंदिर में टेका माथा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में 25 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे विशेष विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने नई दिल्ली में...