.
PathankotPunjab News: युवती से मारपीट कर गैंगरेप का आरोप, चार पर मामला...

Punjab News: युवती से मारपीट कर गैंगरेप का आरोप, चार पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीड़िता की मां का आरोप- रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम

पठानकोटः पठानकोट के थाना सदर में पड़ते एक गांव से बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने गांव के ही चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता के मुताबिक ये वारदात उस समय हुई जब वह चंडीगढ़ से वापस अपने गांव लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने पहले उसे टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे ले जाकर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पुराने विवाद के दौरान बनाए वीडियो को लेकर उससे रंजिश रखते थे। मामले में थाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। पीड़िता ने जानकारी दी कि वह 20 सितंबर को चंडीगढ़ से वापस लौटी थी। मलिकपुर में उतरने के बाद उसने अपने भाई को फोन किया, लेकिन भाई के व्यस्त होने के कारण वह पैदल ही गांव की तरफ निकल गई। गांव के रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक पीछे से आए और युवती को टक्कर मार दी। युवती सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गई। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और पुराने विवाद के दौरान बनाए वीडियो को लेकर उसे धमकाया गया। पीड़िता की मां ने पूरे मामले को पुरानी रंजिश से जोड़ते पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि करीब एक महीने पहले दुकान के निर्माण को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें आरोपियों ने कथित तौर पर लोगों के साथ उनके परिवार पर हमला किया था। उस दौरान पीड़िता ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाया था। मां के मुताबिक आरोपी इसी वीडियो को लेकर परिवार से रंजिश रखने लगे थे। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि अगर उस समय पुलिस ने सख्त कार्रवाई की होती, तो आज उनकी बेटी के साथ यह घटना नहीं होती। पीड़िता के बयानों के आधार पर थाना सदर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध...

Delhi-Patna रूट पर 24 से 30 तक Air India Express की IX1346 और IX1348 उड़ान रहेंगी रद्द

पटनाः एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली...

Punjab News: स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को...

अस्पताल में आग से 5 दिन के नवजात की मौत, 28 बच्चे सुरक्षित बचाए, देखें वीडियो

आदिलाबादः तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित रिम्स अस्पताल में सोमवार...

Jalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत सब-डिवीजन नकोदर में विशेष...

Delhi-Patna रूट पर 24 से 30 तक Air India Express की IX1346 और IX1348 उड़ान रहेंगी रद्द

पटनाः एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर 24 से 30 सितंबर तक उड़ानें IX1346 और...

Punjab News: स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकियां मिल रही है। वहीं फेज जी3...

Jalandhar News: आप ने शुरु किया डोर टू डोर प्रचार, दिखा रहे गारंटियां, केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट हलके में आप पार्टी द्वारा डोर टू डोर प्रचार शुरू किया गया। इस दौरान आप पार्टी...