पठानकोटः शाहपुर कंडी पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 एसी, 10 वॉशिंग मशीन, 10 फ्रिज, 4 कूलर और एक गीजर बरामद किया है। दरअसल, 11 सितंबर गांव सिऊंटी के पास से एक इलेक्ट्रोनिक्स के गोदाम से बडी चोरी होने पर शाहपुर कंडी पुलिस गोदाम के मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था। जिस पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को काफी मात्रा में चोरी हुए सामान सहित पकडने में सफलता हासिल की है।
इस सबंध में आज शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन में डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड व थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मोहित टांक की ओर से प्रेस वार्ता कर बताया कि उक्त पकडे गए सातों आरोपी नशे के आदी है व नशों की पूर्ति करने के लिए उक्त लोग चोरियों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि इस चोरी में दस आरोपी शामिल है, जिनमें से सात को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से सामान सहित पकडा है। डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड, इंस्पेक्टर मोहित टांक व उनकी टीम की ओर से अलग अलग स्थानों पर छापे करके, उक्त आरोपियों से 25 एसी एक गीजर, 10 वाशिंग मशीने, 10 फ्रिज ओर 4 कूलर बरामद कर लिए गए है।
डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि अभी भी तीन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश व शेष चोरी हुए सामान को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों का पुलिस की ओर से माननीय न्यायालय की ओर से रिमांंड भी ले लिया गया है व जांच अभी जारी है। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीध्र ही पकड लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों में से कुछेक आरोपियों पर पहले से चोरी व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है, जिसके लिए शाहपुर कंडी पुलिस ने बडे चोर गिरोह का पर्दापाश किया है।