.
JalandharJalandhar News: जमीन के कब्जे को लेकर विवादों में घिरे ACP राजेश...

Jalandhar News: जमीन के कब्जे को लेकर विवादों में घिरे ACP राजेश ठाकुर, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: धोबी मोहल्ला में जगह को लेकर विवाद हो गया। दो दिन पहले भगवान वाल्मीकि चौक पर इसी मामले को लेकर प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं आज मामले को लेकर प्रेस वार्ता की गई। जहां ज्योति कुमार ने कहा कि उनका परिवार पिछले 80 वर्षों से ईएस 99 धोबी मोहल्ला नकोदर रोड, जालंधर में अपने पैतृक घर में रह रहा है। उनका आरोप है कि पिछले एक साल से दमनपाल सिंह उर्फ चन्नी, सुरमीत सिंह और अमनदीप सिंह उर्फ सनी तीनों हमारे घर के सामने (मेन रोड) पर दुकानों की खरीद के लिए जाने का दावा करके हमें हमारे पैतृक घर को खाली करने की धमकी दे रहे है।

इस मामले को लेकर ज्योति की माता शारदा ने कहा कि पति की मृत्यु के बाद वह और उसकी बेटी घर में रह रहे हैं। इस घर को लेकर उनका केस माननीय न्यायालय में चल रहा है और फिर माननीय न्यायालय ने हमारे पक्ष में अंतरिम रोक लगा दी है। आरोप है कि इसके बावजूद 2 सितंबर, 2026 को दमनपाल सिंह उर्फ चन्नी और सरमीत सिंह जबरन कुछ अज्ञात लोगों को अपने साथ ले गए और हमारे घर की छत तोड़ दी। मां के अनुसार जब उसने और उसकी बेटी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दमनपाल सिंह चन्नी और सुरमीत सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके कपड़े फाड़ दिए।

इस घटना में दोनों घायल हो गई और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके द्वारा घटना को लेकर थाना 4 में हमले और यौन उत्पीड़न के बारे में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। हमने इस संबंध में पुलिस को अपना बयान दे दिया है। पीड़िता परिवार का कहना है कि वह इस घटना के संबंध में थाने के कई बार चक्कर काट चुके और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर चुके है। परिवार का आरोप है कि इस संबंध में एसएचओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। परिवार के अनुसार एसएचओ का कहना है कि एडीसीपी सिटी-1 द्वारा कार्रवाई रुकवाई हुई है।

परिवार का आरोप है कि पुलिस उन पर घर खाली करने और राजीनामा करने का दवाब बना रही है। परिवार द्वारा एक सीसीटीवी फुटेज जारी की गई, जिसमें 21 सितंबर शाम 6 बजे सुरमित सिंह, दमनपाल 7 से 8 अज्ञात लोगों को और एसीपी राजेश ठाकुर व एसएचओ अजमेर लाल के साथ घर पर आ गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट की। ऐसे में आज परिवार ने प्रेस वार्ता करके मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है और परिवार ने सुरक्षा की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आईआईटीएफ-2026 में दिखेगा हरियाणा के उत्पादों का दम

चंडीगढ़: हरियाणा के स्थानीय उत्पादों, एमएसएमई और कारीगरों को...

विकसित भारत सेवा संकल्प कार्यक्रम : सोनीपत में हुई जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता

चंडीगढ़: विकसित भारत सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जिला...

NSS स्थापना दिवस पर अस्पताल में मरीजों की सेवा, बांटे फल

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा...

राजेश धर्माणी ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए सर्वेश शर्मा को बधाई दी

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने हमीरपुर के...

आईआईटीएफ-2026 में दिखेगा हरियाणा के उत्पादों का दम

चंडीगढ़: हरियाणा के स्थानीय उत्पादों, एमएसएमई और कारीगरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के प्रयासों को आगे...

विकसित भारत सेवा संकल्प कार्यक्रम : सोनीपत में हुई जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता

चंडीगढ़: विकसित भारत सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शिक्षा कार्यालय, सोनीपत द्वारा एस.एम. हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत...

NSS स्थापना दिवस पर अस्पताल में मरीजों की सेवा, बांटे फल

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आज 24 सितंबर को 'रा०से०यो० स्थापना...

Punjab News: विवाहिता के आत्महत्या मामले को लेकर इस यूनियन ने थाना सिटी साउथ के बाहर दिया धरना, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव सिंघावाला में विवाहिता महिला ने ससुरालियों पक्ष से तंग होकर आत्महत्या कर कर लिया था।...