.
ChandigarhPunjab News: वारिस पंजाब दे में शामिल हुए पूर्व ED डिप्टी डायरेक्टर...

Punjab News: वारिस पंजाब दे में शामिल हुए पूर्व ED डिप्टी डायरेक्टर और DSP सेखों, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह और पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों बुधवार को पंजाब अकाली दल वारिस पंजाब दे पार्टी में शामिल हो गए। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह की मौजूदगी में दोनों अधिकारी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर विधायक मनप्रीत सिंह इयाली ने कहा कि निरंजन सिंह और सेखों के संगठन में शामिल होने से इसे मजबूती मिलेगी।

मनप्रीत इयाली ने कहा कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब में नशे के खिलाफ खालसा वहीर मुहिम शुरू की थी। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान से बड़ी संख्या में युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरणा मिली। हालांकि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पर निरंजन सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी इस बारे में विचार नहीं किया है।उन्होंने कहा कि दीप सिद्धू से शुरू हुई जथेबंदी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अमृतपाल सिंह ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल-वारिस पंजाब की सरकार आने पर नशे और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम किया जाएगा। ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं और राजनीतिक क्षेत्र में आने की उनकी इच्छा भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि समाज में अब सवाल पूछने की आदत कम होती जा रही है और लोग अपना नफा-नुकसान सोचने तक सीमित हो गए हैं। बता दें कि निरंजन सिंह का नाम पंजाब के चर्चित ड्रग मामलों की जांच के दौरान सुर्खियों में आया था। वह जगदीश सिंह भोला ड्रग रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करने वाली ईडी टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने राजा कंदौला मामले की जांच भी संभाली थी।

ईडी में अपने कार्यकाल के दौरान निरंजन सिंह ने पंजाब में नशीले पदार्थों से जुड़े कई मामलों पर काम किया। भोला ड्रग मामले की जांच के दौरान उन्होंने तत्कालीन पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से भी पूछताछ की थी। रिपोर्टों के मुताबिक, 2015 में ड्रग केस की जांच के बीच उनका जालंधर से कोलकाता तबादला किया गया था, जिसे लेकर मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा था। निरंजन सिंह अक्टूबर 2016 में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर बने थे और बाद में उन्होंने 2021 में सेवानिवृत्ति ली। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह पंजाब में नशे और ड्रग तस्करी से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से अपनी राय रखते रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: तस्करों को लेकर निहंग सुरिंदर सिंह SHO पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब...

हरियाणा की जल प्रबंधन संबंधी पहलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुई सराहना

चंडीगढ़: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 9वें...

केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर...

NHM के अनुबंध कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को...

Jalandhar News : Raj Money Changer के मालिक Harpreet Singh की पत्नी का हुआ निधन

जालंधर (ens) : बस स्टैंड के नजदीक Raj Money...

Jalandhar News: तस्करों को लेकर निहंग सुरिंदर सिंह SHO पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब के सेवादार सुरिंदर सिंह ने नशे को लेकर थाना प्रभारी...

हरियाणा की जल प्रबंधन संबंधी पहलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुई सराहना

चंडीगढ़: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 9वें इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक-2026 के दौरान हरियाणा ने जल संरक्षण...

केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी)...

NHM के अनुबंध कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने अंतर-जिला पुनर्नियोजन (Inter-District...