.
PhagwaraPunjab News: गणेश उत्सव पर ASI पर रिश्वत लेने के लगे आरोप,...

Punjab News: गणेश उत्सव पर ASI पर रिश्वत लेने के लगे आरोप, SP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः गणेश उत्सव पर डीजे चलाने से रोकने को लेकर चौकी इंचार्ज पर जसवीर सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप लगे। इस दौरान पीड़ित ऋषि ने आरोप लगाए है कि चौकी इंचार्ज ने उससे 5 हजार नकद और 5 हजार Google Pay के जरिए लिए थे। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी ने उसकी पिटाई भी की थी। वहीं इस मामले को लेकर एसपी मेजर सिंह ने कहाकि उनके पास आधा घंटा पहले शिकायत आई है और इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें चौकी इंचार्ज पर ऑनलाइन रिश्वत लेने के आरोप लगे है।

एसपी ने कहा कि उनके द्वारा डीएसपी कुलविंदर सिंह द्वारा मामले की जांच के निर्देश दिए गए और तथ्यों के आधार पर सबूत लाने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कभी बर्दाशत नहीं किया जाएगा। वहीं मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि रिश्वत लेना और देना दोनों जुर्म है। दरअसल, ऋषि वर्मा नामक व्यक्ति ने ASI पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद Google Pay के जरिए भेजे गए 5 हजार वापस कर दिए गए।

ऋषि वर्मा के मुताबिक, गणेश उत्सव के मौके पर मंदिर के पास DJ लगा हुआ था। इसी दौरान एक ASI मौके पर पहुंचा और DJ बंद करने के लिए कहा। ऋषि वर्मा का दावा है कि जब उन्होंने DJ बंद करने का कारण पूछा, तो 20 हजार रुपए की मांग की गई, लेकिन काफी मिन्नतें करने के बाद कथित तौर पर 5 हजार नकद और 5 हजार Google Pay किए गए। ऋषि वर्मा ने आरोप लगाया कि मौके पर चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह, मनजीत सिंह और एक अन्य कांस्टेबल भी मौजूद थे। उनके अनुसार, चौकी इंचार्ज ने अपने ड्राइवर को पैसे देने के लिए कहा। ऋषि वर्मा का यह भी दावा है कि शिकायत करने के अगले दिन उसी Google Pay खाते से ₹5 हजार वापस भेज दिए गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: तस्करों को लेकर निहंग सुरिंदर सिंह SHO पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब...

हरियाणा की जल प्रबंधन संबंधी पहलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुई सराहना

चंडीगढ़: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 9वें...

केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर...

NHM के अनुबंध कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को...

Jalandhar News : Raj Money Changer के मालिक Harpreet Singh की पत्नी का हुआ निधन

जालंधर (ens) : बस स्टैंड के नजदीक Raj Money...

Jalandhar News: तस्करों को लेकर निहंग सुरिंदर सिंह SHO पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब के सेवादार सुरिंदर सिंह ने नशे को लेकर थाना प्रभारी...

हरियाणा की जल प्रबंधन संबंधी पहलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुई सराहना

चंडीगढ़: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 9वें इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक-2026 के दौरान हरियाणा ने जल संरक्षण...

केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान : Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी)...

NHM के अनुबंध कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने अंतर-जिला पुनर्नियोजन (Inter-District...