.
Haryana Govtहरियाणा में 5 IAS, 3 HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में 5 IAS, 3 HCS अधिकारियों के तबादले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारियों में यश गर्ग, जो वर्तमान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक एवं सचिव तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के महानिदेशक के हैं, को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (हारट्रॉन) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

मनी राम शर्मा, जो वर्तमान में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव तथा चीफ सेटलमेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राज नारायण कौशिक, जो वर्तमान में हारट्रॉन तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक हैं, को हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक तथा सचिवालय स्थापना का सचिव लगाया गया है।

डॉ. मुनीश नागपाल, जो वर्तमान में सचिवालय स्थापना के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अनिरुद्ध यादव, जो वर्तमान में एचएसआईआईडीसी के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक तथा ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को अर्बन चैलेंज फंड स्कीम के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

एचसीएस अधिकारियों में कंवर सिंह, जो वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत हैं, को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। नसीब कुमार, जो वर्तमान में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

मयंक वर्मा, जो वर्तमान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को जिला स्तरीय बैठकों में दिए निर्देश

चंडीगढ़: व्यापारी वर्ग की समस्याओं के निपटारे और स्थानीय...

संजीव ठाकुर संजू बने दून भाजपा मंडल के महामंत्री

कश्मीरी धीमान के ईस्तीफे से खाली हुआ था पद बरोटीवाला,सचिन...

HSRDC में एडवोकेट तरुण मेहता स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने "हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम"...

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिसार ने इस बीमारी के लिए जारी की एडवाइजरी

चण्डीगढ़: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान...

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं

चंडीगढ़: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के आगामी 650वें प्रकाश...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को जिला स्तरीय बैठकों में दिए निर्देश

चंडीगढ़: व्यापारी वर्ग की समस्याओं के निपटारे और स्थानीय विकास को गति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाते...

संजीव ठाकुर संजू बने दून भाजपा मंडल के महामंत्री

कश्मीरी धीमान के ईस्तीफे से खाली हुआ था पद बरोटीवाला,सचिन बैंसल: भारतीय जनता पार्टी दून मंडल के नए महामंत्री अब...

HSRDC में एडवोकेट तरुण मेहता स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने "हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम" (HSRDC) में एडवोकेट तरुण मेहता को स्वतंत्र निदेशक के पद...