Haryana Govtगुरुग्राम में फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का हुआ उद्घाटन

गुरुग्राम में फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का हुआ उद्घाटन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की कारोबारी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश की अनुकूल औद्योगिक नीतियों, कुशल मानव संसाधन और मजबूत कारोबारी वातावरण के चलते दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियां हरियाणा को निवेश और अपने वैश्विक कार्यों के विस्तार के लिए प्राथमिकता दे रही हैं। इसी कड़ी में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने हरियाणा की ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति के तहत सोमवार को गुरुग्राम के साइबर सिटी में प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक (पीएफआई) के पहले इनोवेशन सेंटर इंडिया का उद्घाटन किया।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 150 वर्ष पुरानी प्रूडेंशियल फाइनेंशियल (पीएफआई), जोकि फॉर्च्यून-200 कंपनी है, के द्वारा भारत में अपना पहला इनोवेशन सेंटर स्थापित किया है और भारत में भी, गुरुग्राम में इस सेंटर का खुलना प्रदेश की बढ़ती वैश्विक पहचान और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम आज दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

उन्होंने कहा कि उनको मिले फीडबैक के तहत हरियाणा की जीसीसी नीति देश के विभिन्न राज्यों की अग्रणी नीतियों में शामिल है। यहां मिलने वाली प्रोत्साहन राशि अन्य स्थानों की तुलना में अधिक है और इसके लाभ भी तेज गति से तथा बिना अनावश्यक अड़चनों के उपलब्ध कराए जाते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में...

रेवाड़ी में बनेगा 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

इग्नू की दिसंबर परीक्षाएं 25 नवंबर से, हरियाणा में 1.69 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर...

देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची सुपवा

चंडीगढ़: देश के प्रतिष्ठित और सबसे बड़े भारतीय अंतर्राष्ट्रीय...

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में होंगी प्रतियोगिताएं, 15 से 30 वर्ष तक के युवा ले...

रेवाड़ी में बनेगा 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा को दिन प्रतिदिन मजबूत...

इग्नू की दिसंबर परीक्षाएं 25 नवंबर से, हरियाणा में 1.69 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 14...

कचरे की तारों से कैनवास पर उकेर रहे कला के अनूठे रंग, बेकार सामग्री को दे रहे रचनात्मक पहचान

चंडीगढ़: कला की कोई सीमा नहीं होती और न ही उसके सृजन के लिए पारंपरिक साधनों की अनिवार्यता है।...