.
JalandharJalandhar News: 8.48 करोड़ के गबन मामले में ED का एक्शन, पूर्व...

Jalandhar News: 8.48 करोड़ के गबन मामले में ED का एक्शन, पूर्व सब-पोस्ट मास्टर को हुई सजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर ED ने 8 साल चली जांच के बाद नकोदर के पूर्व सब पोस्टमास्टर को मनी लॉन्ड्रिंग में दोषी पाया है। इसे लेकर PMLA की विशेष अदालत मोहाली ने 14 सितंबर के फैसले में उन्हें दोषी ठहराते हुए एक साल 6 महीने जेल और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर तीन महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। ED के अनुसार यह जांच 1 फरवरी 2018 को CBI की FIR पर शुरू हुई थी। इसमें तत्कालीन सब पोस्टमास्टर संजीव कुमार पर धोखाधड़ी के आरोप लगे थे।

आरोपी दखनी गेट स्थित नकोदर पोस्ट ऑफिस में तैनात था। FIR में धोखाधड़ी, सरकारी धन के गबन और पद के कथित दुरुपयोग के आरोप भी थे। ED की जांच के मुताबिक, संजीव कुमार ने कथित तौर पर 54 फर्जी सेविंग अकाउंट खोलकर सरकारी खजाने को करीब 3.40 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा 41 सेविंग अकाउंट में कथित हेरफेर से 2.79 करोड़ रुपए, 51 RD अकाउंट में हेरफेर से 1.89 करोड़ रुपए और PPF व टर्म डिपॉजिट समेत अन्य खातों में हेरफेर के जरिए करीब 8.48 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की।

ED के अनुसार, यह रकम नकद और कई बैंक खातों के जरिए निकाली गई। जांच एजेंसी का आरोप है कि उसने घपले से कमाए पैसे का इस्तेमाल लग्जरी लाइफस्टाइल, जुए और प्रॉपर्टी-गाड़ियां खरीदने में किया। जांच के दौरान ED ने करीब 42 लाख रुपए की चल-अचल संपत्तियां 2 मार्च 2025 के प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर के तहत अटैच की थीं। इस अटैचमेंट की पुष्टि 20 अगस्त 2025 को हुई। ट्रायल के दौरान आरोपी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के प्रावधानों के तहत प्ली बारगेनिंग के जरिए मामले के निपटारे की मांग भी की थी।

अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए पीएमएलए की धारा 3, जो धारा 4 के तहत दंडनीय है, के तहत संजीव कुमार को दोषी ठहराया।अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि आरोपी से वसूल की गई राशि सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस, कपूरथला डिवीजन के कार्यालय को दी जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग को पीएमएलए की धारा 8(8) और संपत्ति की बहाली के नियम, 2016 के तहत अटैच संपत्ति की बहाली के लिए आवेदन करने का अधिकार दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

नशे में धुत लड़की का Bar में बवालः 10,000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के...

Jalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध...

Delhi-Patna रूट पर 24 से 30 तक Air India Express की IX1346 और IX1348 उड़ान रहेंगी रद्द

पटनाः एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली...

Punjab News: स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को...

नशे में धुत लड़की का Bar में बवालः 10,000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब में बिल चुकाने को लेकर लड़की ने जमकर...

Jalandhar News: घरों में पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत सब-डिवीजन नकोदर में विशेष...

Delhi-Patna रूट पर 24 से 30 तक Air India Express की IX1346 और IX1348 उड़ान रहेंगी रद्द

पटनाः एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऑपरेशनल कारणों से दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट पर 24 से 30 सितंबर तक उड़ानें IX1346 और...

Punjab News: स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकियां मिल रही है। वहीं फेज जी3...