.
JalandharJalandhar News: एक वर्षीय बच्चा लापता होने पर परिजनों ने लगाया धरना,...

Jalandhar News: एक वर्षीय बच्चा लापता होने पर परिजनों ने लगाया धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीड़ित बोले, कार्रवाई की जगह पुलिस उन पर लगा रही बच्चा बेचने के आरोप

जालंधर, ENS: भगत सिंह कॉलोनी में एक साल के बच्चे राजन के लापता होने को लेकर परिजनों में भारी रोष पाया जा रहा है। दरअसल, 15 सितंबर की रात राजन पिता शंकर के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान आधी रात करीब ढाई बजे जब 47 वर्षीय पिता शंकर की आंख खुली, तो देखा कि राजन गायब था। शंकर ने कहा, “मेरे 8 बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां व 5 बेटे हैं। सबसे छोटा एक साल का राजन है। वहीं फैक्टरी मालिक दीपक सुरी आज परिवार के साथ सड़क जाम करने के लिए उनके हक में उतरे। इस दौरान पीड़ित परिवार और आम जनता में तीखी नोकझोक भी देखने को मिली।

दरअसल, रोड जाम होने के कारण दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक हुई। इस मामले को लेकर परिवार का कहना है कि उनके द्वारा थाना 1 में पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है, लेकिन पुलिस उन्हीं पर बच्चा बेचने के आरोप लगाकर उन्हें परेशान कर रही है। परिजनों ने कहाकि करीब एक सप्ताह से बच्चे को ढूंढकर परेशान हो गए है, लेकिन उसका कहीं कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है और ना ही पुलिस उनकी मदद कर रही है। ऐसे में आज परिजनों ने परेशान होकर सड़क पर प्रदर्शन कर रोड जाम कर दी। वहीं प्रवासियों और पंजाबियों में तीखी नोकझोक हो गई। घटना स्थल पर पुलिस भी मौजूद है।

दरअसल, लोगों का कहना हैकि उन्हें दुख है कि परिवार का बच्चा लापता हो गया। लेकिन उनके द्वारा भी किसी काम के सिलसिले में जाना है, ऐसे में रास्ते को जाम ना किया जाए। जिसके बाद काफी देर तक दोनों पक्षों में हंगामा चलता रहा। इस दौरान प्रवासियों ने कहाकि वह इंसाफ ना मिलने पर मजबूर होकर सड़कों पर उतरे है और उनके द्वारा रोड जाम कर इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। वहीं प्रदर्शन को लेकर लोगों काफी परेशान है और वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।

परिजनों का कहना है कि वह थाने के चक्कर लगाकर थक चुका है, लेकिन पुलिस उनकी एक नहीं सुन रही। वहीं दीपक सुरी ने कहाकि पीड़ित परिवार के पिता शंकर का कहना है कि हमने अगर बच्चा बेचा होता तो थाने में शिकायत क्यों देने आते। शंकर का कहना है कि बस्ती बावा खेल से अगवा हुए बच्चे को पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया था, लेकिन थाना-1 की पुलिस ने उनकी एक नहीं सुन रही। 15 सितंबर की आधी रात को बेटा गायब होने के बाद जब वे थाने पहुंचे, तो पुलिस ने मदद करने के बजाय उलटा उन्हीं पर आरोप लगा दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और...

अमृतसर में 23 सितंबर को होगी N.R.I मिलनी : Dr. Ravjot Singh

चंडीगढ़: प्रवासी पंजाबियों को पेश आ रही समस्याओं और...

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श,...

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और कार्य प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज चंडीगढ़ में...

Punjab News: करतारपुर कॉरिडोर खोलने के लिए जत्थेदार गड़गज ने संगत के साथ किया अरदास, देखें वीडियो

गुरु नानक देव जी के ज्योति जोत दिवस पर सीमा पर हुआ अरदास समागम गुरदासपुरः श्री गुरु नानक देव जी...

अमृतसर में 23 सितंबर को होगी N.R.I मिलनी : Dr. Ravjot Singh

चंडीगढ़: प्रवासी पंजाबियों को पेश आ रही समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करने के लिए...

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श, विभिन्न स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा ऊना,सुशील पंडित: आयुष विभाग, ऊना...