मोहालीः पंजाब में पिछले कुछ समय से लगातार धमकियों भरे ई-मेल मिल रहे है। जिसमें सरकारी इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रहा है। वहीं आज एक बार फिर से धमकी भरा ई-मेल आया है। जिसमें फेज-6 में स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पिछले तीन महीनों में यह तीसरी बार है जब स्कूल प्रशासन को बम हमले की धमकी वाला ईमेल मिला है।
इससे इलाके में और माता-पिता के बीच घबराहट का माहौल बन गया है। धमकी मिलने के तुरंत बाद, स्कूल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द स्कूल पहुँचकर अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जाएँ।