Himachal Govt
JalandharJalandhar News: संत निरंजन दास ने PM Modi के Birthday पर करवाई...

Jalandhar News: संत निरंजन दास ने PM Modi के Birthday पर करवाई विशेष अरदास, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर को 77वां जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश में अलग-अलग जगह कई कार्यक्रम रखे गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से आज घर-घर में दिया जलाने की बात भी कही है। प्रधानमंत्री मोदी को कार्यकारी पद पर रहते हुए 25 साल पूरे होने वाले हैं। वे एक दशक से ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वहीं 2014 में वे पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने और तब से अब तक वे देश की सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत पद्मश्री 108 संत निरंजन दास जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा के लिए विशेष अरदास करवाई। इस अवसर पर संत निरंजन दास जी की ओर से कड़ा प्रसाद की देग तैयार करवाई गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। साथ ही देश की सुख-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भी अरदास की गई।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी अरदास में शामिल होकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र कलेर, जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, कारोबारी गौतम कुकरेजा, भाजपा नेता दीपक तेलु, ललित बब्बू, हिमांशु शर्मा, गौरव राय, चिराग, नीरज कुमार और अनुज शारदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

PM Modi ने निरंतर सेवा और समर्पण को बनाया अपने जीवन का उद्देश्य – Suman Saini

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन...

हरियाणा में टीबी के खिलाफ लड़ाई हुई तेज

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अपने विस्तारित टीबी अभियान के...

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को...

Punjab News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व पुलिस टीम ने चलाया अभियान

लुधियानाः जिले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने...

हिट एंड रन मामले में ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के तहत 12 सितंबर को...

PM Modi ने निरंतर सेवा और समर्पण को बनाया अपने जीवन का उद्देश्य – Suman Saini

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा में 17 सितंबर से लेकर...

हरियाणा में टीबी के खिलाफ लड़ाई हुई तेज

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अपने विस्तारित टीबी अभियान के तहत 7.22 लाख लोगों की जांच की और 45,090 मरीज़ों...

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। धानमंत्री...

Punjab News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व पुलिस टीम ने चलाया अभियान

लुधियानाः जिले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह कार्रवाई घंटा घर...