चण्डीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ने एवं अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने का अवसर प्रदान करते हुए जुलाई 2026 सत्र के नए दाखिले तथा पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर, 2026 तक बढ़ा दी है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई 2026 सत्र में ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में संचालित सभी अधिसूचित कार्यक्रमों में नए दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। हालांकि, यह विस्तार सेमेस्टर-बेस्ड पाठ्यक्रमों एवं सर्टिफिकेट के लिए लागू नहीं है।
पुनः पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 200 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। यह सुविधा ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में संचालित सभी कार्यक्रमों के लिए लागू है। पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।