Himachal Govt
Businessसपाट खुला शेयर, PSU स्टॉक्स में खरीदारी

सपाट खुला शेयर, PSU स्टॉक्स में खरीदारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः मिश्रित वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को सपाट हुई। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 49 अंक या 0.07 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 74,291 और निफ्टी 19 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,235 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा पीएसयू शेयर दे रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी पीएसई टॉप गेनर्स थे। निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी ऑटो हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी प्राइवेट बैंक लाल निशान में था। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 221 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,096 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 88 अंक या 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,478 पर था। सेंसेक्स पैक में बीईएल, इटरनल, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, इंडिगो, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट और एसबीआई गेनर्स थे। वहीं, लूजर्स में टीसीएस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, सन फार्मा, एचयूएल और एक्सिस बैंक शामिल थे। वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। टोक्यो, बैंकॉक, जकार्ता और सोल हरे निशान में थे।

वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे। वहीं, यूएस फेड की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में 1.21 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। जानकारों ने कहा कि फेड का ब्याज दरें 25 आधार अंक या 0.25 प्रतिसत बढ़ाने का फैसला पूरी तरह उम्मीद के मुताबिक था। महंगाई ज्यादा होने और मजबूत अर्थव्यवस्था (जिसमें बेरोजगारी दर सिर्फ 4.1 प्रतिशत है) के माहौल में ब्याज दरों को स्थिर रखने का कोई कारण नहीं था।  उन्होंने कहा कि केविन वॉर्श का यह सख्त रुख वाला संदेश है कि महंगाई बहुत ज्यादा रही है और लंबे समय से ऐसी ही बनी हुई है और कीमतों को स्थिर रखने के लिए यह कदम जरूरी था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य...

सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे...

आर्मी का कर्मी बता असली जवान से लाखों का लोन दिलवा मारी ठगी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar सहित कई जिलों के लोगों को बनाया शिकार, 11 केस दर्ज पंचकूला: इकोनामिक सेल की टीम के द्वारा आर्मी...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों...

Jalandhar News: दिन दहाड़े गली से 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा सवार फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे...