Himachal Govt
LudhianaPunjab News: मंदिर में मूर्ति को सिंदूर लगाने से रोकने पर हुई...

Punjab News: मंदिर में मूर्ति को सिंदूर लगाने से रोकने पर हुई हाथापाई, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शनिदेव का त्रिशूल और माता की मूर्ति खंडित

लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में जीतो मार्किट में संकट मोचन मार्केट श्री बाला जी मंदिर में माथा टेकने आए एक दंपति ने भारी हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की और टोकने पर गुंडे बुलाकर मंदिर परिसर में ही जमकर मारपीट की। इस घटना में न केवल दो लोग घायल हुए हैं, बल्कि मूर्तियों की बेअदबी भी हुई है। पूरी वारदात मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर के पंडित रिशव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह पति-पत्नी पहली बार मंदिर में दर्शन करने आए थे।

इसी दौरान महिला ने श्री बाला जी की मूर्ति को अनुचित तरीके से छूना और उस पर खुद ही सिंदूर लगाना शुरू कर दिया। जब मंदिर के पंडित और वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने महिला को मंदिर की मर्यादा का वास्ता देते हुए ऐसा करने से रोका तो वह आगबबूला हो गई। महिला ने अपनी गलती मानने के बजाय वहां मौजूद लोगों से तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने वहीं से फोन कर अपने जानकारों को बुला लिया। पंडित रिशव के मुताबिक फोन करने के कुछ ही मिनटों बाद 5 से 7 लोग मंदिर में घुस आए।

आते ही उन्होंने बिना कोई बात किए या सवाल-जवाब किए वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इस हिंसक मारपीट में मंदिर में मौजूद दो लोगों को गहरी चोटें आई हैं। इस पूरी गुंडागर्दी हाथापाई के दौरान भगवान की मूर्तियों की बेअदबी की गई। मारपीट में शनि देव जी का त्रिशूल टूट गया और माता शेरावाली की मूर्ति की उंगली भी खंडित हो गई। मूर्तियों के खंडित होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष और तनाव का माहौल है।

मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है कैमरे की फुटेज में एकदम साफ नजर आ रहा है कि किस तरह पहले महिला वहां मौजूद लोगों से उग्र बहस करती है,उसके बाद फोन करके लड़कों को बुलाती है, और फिर मंदिर जैसी पवित्र जगह पर जमकर लात-घूंसे चलते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह चौक’ का हुआ सौंदर्यीकरण, देखें वीडियो

दीनानगर: पूर्व शिरोमणि अकाली दल के मंत्री सूचा सिंह...

Punjab News: विशाल नगर कीर्तन में हुई खूनी झड़प, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

कपूरथलाः श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व...

मानसिक स्वास्थ्य के इलाज में देरी हो सकती है घातक: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़: हम अक्सर तनाव को व्यक्ति के स्वभाव का...

ऊना ज़िला में 3 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

किसान एचपी एपीपीपी पोर्टल पर घर बैठे कर सकेंगे...

Punjab News: ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह चौक’ का हुआ सौंदर्यीकरण, देखें वीडियो

दीनानगर: पूर्व शिरोमणि अकाली दल के मंत्री सूचा सिंह लंगाह और बाबा श्री चंद सेवा सोसायटी के अध्यक्ष नरिंदर...

Punjab News: विशाल नगर कीर्तन में हुई खूनी झड़प, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

कपूरथलाः श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को समर्पित आज निकाले गए विशाल नगर कीर्तन के दौरान...

मानसिक स्वास्थ्य के इलाज में देरी हो सकती है घातक: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़: हम अक्सर तनाव को व्यक्ति के स्वभाव का हिस्सा मान लेते हैं। वह बहुत ज़्यादा चिंता करती है।...

Punjab News: श्री गुरु नानक देव जी की शादी की सालगिरह को समर्पित निकाला गया भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

बटाला:  श्री गुरु नानक देव जी का बारात रूपी विशाल नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब...