Himachal Govt
Internationalउड़ान भरते ही विमान में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों पर गिरा सामान,...

उड़ान भरते ही विमान में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों पर गिरा सामान, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः ईरान में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, IRAN की Sepehran Airlines के एक बोइंग 737 विमान ने Mashhad एयरपोर्ट से Kermanshah के लिए उड़ान भरी ही थी कि अचानक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलटों ने इमरजेंसी घोषित की और विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट ले जाने का फैसला किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान के लैंडिंग गियर का एक टायर फटकर अलग हो गया था।

विमान जब वापस एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तभी उसके अंदर एक डराने वाला मंजर देखने को मिला। केबिन की छत का अंदरूनी हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। इसके साथ ऊपर रखा कुछ सामान भी यात्रियों के ऊपर गिरने लगा। सामने आए वीडियो में विमान के अंदर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी दिखाई दे रही है। इस दौरान कई यात्री डर के कारण चीखते हुए नजर आए।

ईरानी न्यूज एजेंसी आखरीन खबर की ओर से जारी वीडियो में लैंडिंग के दौरान विमान का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखाई देता है। छत का हिस्सा नीचे आने के बाद विमान के अंदर का कुछ भाग खुला हुआ नजर आया। सामान भी यात्रियों के ऊपर गिरता दिखा। वीडियो में विमान के हिलने के साथ यात्रियों की घबराहट साफ दिखाई देती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

इस घटना के बीच राहत की बात यह रही कि किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। विमान के सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। ब्राजील के न्यूज आउटलेट यूओएल ने रजावी खोरासान प्रांत की सरकार के हवाले से घटना की जानकारी दी। सेपहरान एयरलाइंस के प्रवक्ता हसन जाफरी ने भी बताया कि सभी यात्री सुरक्षित विमान से बाहर आ गए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: UPI चार्ज पर स्पोर्ट्स कारोबारियों ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: UPI पेमेंट को लेकर इन दिनों एक...

Punjab News: डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने 3 नेताओं के खिलाफ किया मानहानी का केस

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ....

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने...

स्वस्थ नागरिक ही ‘विकसित भारत’ का सपना साकार कर सकते हैं – Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा मंत्री...

Jalandhar News: UPI चार्ज पर स्पोर्ट्स कारोबारियों ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: UPI पेमेंट को लेकर इन दिनों एक नए प्रस्ताव की चर्चा के बीच स्पोर्ट्स कारोबारियों में चिंता...

Punjab News: डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने 3 नेताओं के खिलाफ किया मानहानी का केस

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने ऊपर झूठे आरोप लगाने के मामले...

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले कैंट में गोलियां चलने की घटना सामने आई है।...

Jalandhar News: पुल बनाने के विरोध फिर दुकानदारों में रोष, केंद्र के खिलाफ निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट के गढ़ा रोड स्थित फ्लाईओवर के मुद्दे पर दुकानदारों के लगातार विरोध पाया जा रहा है।...