Unaजेन-जी के बीच छाए मुख्यमंत्री सुक्खू, युवाओं ने सराहा सहज अंदाज

जेन-जी के बीच छाए मुख्यमंत्री सुक्खू, युवाओं ने सराहा सहज अंदाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना: ऊना में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू युवाओं और जेन-जी के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्यमंत्री ने न केवल युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर वॉकथॉन में हिस्सा लिया, बल्कि उनके बीच घुल-मिलकर संवाद भी किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री काफी देर तक बच्चों और युवाओं के बीच रहे। उन्होंने उनसे बातचीत की, उनकी बातें सुनीं और नशे के खिलाफ इस मुहिम में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री का सहज और आत्मीय व्यवहार युवाओं को खासा पसंद आया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में जेन-जी और युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं के सहयोग के बिना चिट्टे के बढ़ते खतरे को रोकना संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने दोस्तों और साथियों को नशे के दलदल में जाने से रोकें और उन्हें इससे बाहर निकालने में मदद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर युवा और बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री के साथ बातचीत और सेल्फी लेने के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखा। युवाओं ने मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार और उनके साथ घुल-मिलकर चलने के अंदाज की सराहना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अस्पताल से चकमा देकर हवालाती फरार, सुरक्षा गार्ड सस्पेंड, देखें वीडियो

फरीदकोटः गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में...

Punjab News: BJP ने मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Punjab News: SHO के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी

लुधियाना: मॉडल टाउन थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर...

Punjab News: अमनदीप कौर के बाद एक और MLA को ED का समन

मोगाः विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर...

दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर अमेरिका की नई रणनीति, चीन के प्रभाव को रोकने के लिए भारत से बढ़ाएगा सहयोग

वॉशिंगटनः तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी के...

Punjab News: अस्पताल से चकमा देकर हवालाती फरार, सुरक्षा गार्ड सस्पेंड, देखें वीडियो

फरीदकोटः गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय मॉडर्न जेल का एक हवालाती सुरक्षा गार्ड को...

Punjab News: BJP ने मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने भी कमर कस ली है।...

Punjab News: SHO के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी

लुधियाना: मॉडल टाउन थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर के खिलाफ कोर्ट के आदेशों की बार-बार अनदेखी करने पर...

Punjab News: अमनदीप कौर के बाद एक और MLA को ED का समन

मोगाः विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दबिश के बाद अब एक ओर...