Haryana GovtPM Modi की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को हरियाणा...

PM Modi की 25 वर्षों की जनसेवा को 17 सितंबर को हरियाणा करेगा नमन – CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 सितंबर को पूरा हरियाणा प्रधानमंत्री रेंद्र मोदी के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसेवा की यह यात्रा हमें सिखाती है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है। इसी उद्देश्य से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को नमन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा से विशेष आत्मीय रिश्ते का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी अब तक 18 बार हरियाणा आ चुके हैं और इन दौरों के दौरान प्रदेश को 86 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आगामी 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं। उन्होंने कहा कि यह दीया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हमारी शुभकामनाओं के साथ-साथ उनके 25 वर्षों की जनसेवा को हमारा नमन होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊना वन मंडल...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...