Himachal Govt
Internationalबस एक्सीडेंट कवर कर रहा Media का Helicopter क्रैश, 3 की मौत...

बस एक्सीडेंट कवर कर रहा Media का Helicopter क्रैश, 3 की मौत ,देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक जानलेवा बस दुर्घटना की लाइव कवरेज कर रहा न्यूज चैनल का हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। दो कमर्शियल इमारतों के बीच खुले इलाके में गिरते ही हेलीकॉप्टर में भीषण आग लग गई। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने पुष्टि की है कि इस भयावह हादसे में कम से कम 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है जिसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट (LAFD) के प्रवक्ता के अनुसार ये हादसा शहर के बाहरी इलाके चैट्सवर्थ में हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक मीडिया हेलीकॉप्टर था जो पास ही हुए एक गंभीर बस हादसे के ऊपर मंडराते कवरेज जुटा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से हेलीकॉप्टर सीधा जमीन पर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद सामने आए वीडियो फुटेज में मौके पर रखे दो शिपिंग कंटेनर और चार वाहन धू-धू कर जलते दिखाई दिए।

कैप्टन ब्रैंडन सिल्वरमैन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलीकॉप्टर पूरी तरह जलकर मलबे में तब्दील हो गया। उन्होंने खुलासा किया कि मारे गए लोगों में से कम से कम एक व्यक्ति नीचे पार्किंग लॉट में मौजूद था, जो हादसे की जद में आ गया। अधिकारी फिलहाल मलबे की बारीक जांच कर यह पुख्ता करने में जुटे है कि उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर के केबिन में कुल कितने क्रू मेंबर्स या पत्रकार सवार थे।

क्रैश की सूचना मिलते ही लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के 50 से अधिक दमकलकर्मी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। भारी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम तक कंटेनरों और वाहनों में भड़की आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अमेरिकी एविएशन और स्थानीय जांच एजेंसियां अब इस बात की तफ्तीश कर रही हैं कि हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी आई थी या किसी अन्य वजह से पायलट ने नियंत्रण खो दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Raja D King ने लगाया डाइट कोक, बर्गर और 500-500 रुपए का लंगर, देखें वीडियो

मोहाली: चंडीगढ़ में पेट्रोल लंगर के बाद मंगलवार को...

PU में 2 पक्षों में झड़प, पुलिस-सिक्योरिटी के सामने जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में देर रात हॉस्टल नंबर-2 के...

Canada Study Visa के नियम बदले, छात्रों को अब दिखाने होंगे इतने लाख रुपए

टोरंटोः कनाडा में पढ़ाई के लिए जाने वाले भारतीय...

अब UPI Payments पर लगेंगा चार्ज

नई दिल्लीः नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशंस ऑफ़ इंडिया (एनपीसीआई) ने...

मोबाइल की EMI ना भरने पर 5 दिन बंधक बनाकर पीटा, एक्शन में आए DCP, देखें वीडियो

लखनऊ: जिले में निगोहां के राजाराम खेड़ा पुरहिया इलाके...

Punjab News: Raja D King ने लगाया डाइट कोक, बर्गर और 500-500 रुपए का लंगर, देखें वीडियो

मोहाली: चंडीगढ़ में पेट्रोल लंगर के बाद मंगलवार को मोहाली में भी राजा डी किंग द्वारा पैसों और खाने...

PU में 2 पक्षों में झड़प, पुलिस-सिक्योरिटी के सामने जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में देर रात हॉस्टल नंबर-2 के बाहर दो गुटों में हाथापाई हो गई। घटना रात करीब...

Canada Study Visa के नियम बदले, छात्रों को अब दिखाने होंगे इतने लाख रुपए

टोरंटोः कनाडा में पढ़ाई के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों, खासकर पंजाब के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय नियमों में...

अब UPI Payments पर लगेंगा चार्ज

नई दिल्लीः नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशंस ऑफ़ इंडिया (एनपीसीआई) ने यूपीआई पेमेंट को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल,...