Unaश्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से श्री विष्णु सनातन धर्म भटोली कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वदेशी, उद्यमिता, स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जिले के सफल उद्यमी पुनीत मोदगिल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि स्वदेशी अर्थव्यवस्था से ही आत्मनिर्भर भारत का रास्ता निकलता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और प्रतिभा का उपयोग कर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। युवाओं को नौकरी की तलाश करने के साथ-साथ उद्यमिता और स्वरोजगार के विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पुनीत मोदगिल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अर्थव्यवस्था और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने उद्यमिता के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने, नए विचारों पर काम करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्य देव शर्मा सहोड़ ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं के उपयोग तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और सामाजिक स्वावलंबन से जुड़ी व्यापक सोच है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी सोच के साथ आगे बढ़ना ही सच्ची देशभक्ति का एक मार्ग है। स्थानीय उत्पादों और उद्यमों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

मंच के जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़ ने कहा कि स्वदेशी का भाव समाज के प्रत्येक व्यक्ति के मन में मौजूद है। आवश्यकता इस बात की है कि इस भावना को व्यवहार में उतारा जाए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करके देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ा जा सकता है।

उन्होंने युवाओं से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने, स्थानीय उद्यमियों का सहयोग करने तथा अपनी प्रतिभा और कौशल को स्वरोजगार के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उद्यमिता और स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा वक्ताओं के साथ संवाद किया। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में स्वावलंबन, उद्यमिता और स्वदेशी अर्थव्यवस्था के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

इस अवसर पर एसवीएसडी भटोली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा, प्रो. अरविंद राणा, प्रो. बिंदु शर्मा, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. नेहा, प्रो. शिवानी, डॉ. संगीता, डॉ. ज्योति, विनोद शर्मा, मोनू राणा और अमित कुमार सहित कॉलेज के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में...

रेवाड़ी में बनेगा 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

इग्नू की दिसंबर परीक्षाएं 25 नवंबर से, हरियाणा में 1.69 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर...

देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची सुपवा

चंडीगढ़: देश के प्रतिष्ठित और सबसे बड़े भारतीय अंतर्राष्ट्रीय...

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में होंगी प्रतियोगिताएं, 15 से 30 वर्ष तक के युवा ले...

रेवाड़ी में बनेगा 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा को दिन प्रतिदिन मजबूत...

इग्नू की दिसंबर परीक्षाएं 25 नवंबर से, हरियाणा में 1.69 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

चंडीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 14...

कचरे की तारों से कैनवास पर उकेर रहे कला के अनूठे रंग, बेकार सामग्री को दे रहे रचनात्मक पहचान

चंडीगढ़: कला की कोई सीमा नहीं होती और न ही उसके सृजन के लिए पारंपरिक साधनों की अनिवार्यता है।...