Himachal Govt
Unaनशे के खिलाफ ऊना में एक साथ उठेंगे हजारों कदम, मुख्यमंत्री की...

नशे के खिलाफ ऊना में एक साथ उठेंगे हजारों कदम, मुख्यमंत्री की अगुवाई में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: नशे के खिलाफ ऊना में 16 सितंबर को एक साथ हजारों कदम उठेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिभागियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आमजन की सुविधा तथा शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल एवं वॉकाथॉन मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

मुख्यमंत्री वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे। वे युवाओं से संवाद करेंगे तथा प्रतिभागियों के साथ स्वयं वॉकाथॉन में चलकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायकगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उपायुक्त जतिन लाल ने जिलावासियों से एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता को मजबूत करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन से इस अभियान का हिस्सा बनकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना से होगी। कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ दी पाइन्स’ की प्रस्तुति होगी। करीब दो घंटे के सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वॉकाथॉन इंदिरा गांधी खेल मैदान से आईएसबीटी ऊना तक जाएगी और वहां से वापस खेल मैदान पहुंचेगी।

वॉकाथॉन में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों, आईटीआई एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजन की व्यापक भागीदारी रहेगी। उपायुक्त ने सभी शिक्षण संस्थानों से अपने संस्थान के बैनर के साथ वॉकाथॉन में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्लेकार्ड अथवा बोर्ड न लाए जाएं, जिनमें लकड़ी अथवा ऐसी सामग्री का इस्तेमाल हो जिससे प्रतिभागियों को चोट लगने की आशंका हो। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली बसों पर भी एंटी-चिट्टा जागरूकता संबंधी बैनर लगाए जाएंगे।

प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षित आवाजाही के लिए पेयजल, शौचालय, जलपान, स्वास्थ्य सेवाओं, पार्किंग और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर निगरानी के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध

एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन के दौरान 16 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक ऊना शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। ऊना जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले वाहनों को असुविधा से बचाने के लिए अंतर-जिला यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। शहर के स्थानीय यातायात के लिए भी आवश्यक रूट व्यवस्था की गई है। यातायात को आवश्यकतानुसार नियंत्रित एवं डायवर्ट किया गया है। आमजन से अपील की गई है कि वे 16 सितंबर को सुबह 8 बजे से आयोजन के सम्पन्न होने तक निर्धारित मार्गों और  पुलिस द्वारा जारी यातायात व्यवस्था निर्देशों का पालन करें।

उपायुक्त ने कहा कि एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन नशे के खिलाफ समाज की सामूहिक आवाज को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि 16 सितंबर को ऊना में उठने वाले इन हजारों कदमों का हिस्सा बनें और नशे के खिलाफ एकजुटता का मजबूत संदेश दें।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात...

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आएगा: Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़: पिछले 9 खरीद सीजनों की शानदार सफलता के...

Punjab News: सैनी भवन पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम, सदस्यों ने किया विरोध, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के मॉडल टाउन स्थित सैनी भवन पर मंगलवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। निगम...

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी 

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर 'सेवा संकल्प अभियान'...

‘निपुण’ परीक्षण में बंगाणा कॉलेज की सात छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की सात रोवर एवं रेंजर छात्राओं ने प्रतिष्ठित ‘निपुण परीक्षण’ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण...

Punjab News: ‘हमारे राम’ नाटक की टीम ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

'जीवन में मुझे जो कुछ भी मिला है, वह गुरु से मिला है':  आशुतोष राणा अमृतसरः धार्मिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना...