चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने और सरकारी तंत्र को और मज़बूत करने की प्रतिबद्धता के तहत पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा आज तीन नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित अपने कार्यालय में नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद स. हरदीप सिंह मुंडियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए अपील की कि वे पूरी ईमानदारी, तनदेही और लगन के साथ लोगों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के युवाओं की योग्यता के अनुसार उन्हें रोज़गार देने के लिए दिन-रात काम कर रही है और भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न की जा रही है ताकि मेहनती युवाओं का सरकारी व्यवस्था में विश्वास और मज़बूत हो सके। इस अवसर पर राजस्व विभाग के सचिव टी. बैनिथ और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।