Himachal Govt
PunjabPunjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनालाः गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। हमलावर घर पर करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलियों के निशान घर के मुख्य गेट पर मिले हैं।

वारदात के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के मुताबिक वह इन दिनों म्यूजिकल शो और कार्यक्रमों के सिलसिले में विदेश में हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले गुलाब सिद्धू को कुछ लोगों की ओर से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। ऐसे में पुलिस इस फायरिंग की घटना को पुरानी धमकियों और गैंगस्टर गतिविधियों से जोड़कर भी जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल घटनास्थल से कोई स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। हालांकि, आसपास के रास्तों और गांव के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नग्न अवस्था में तीसरी मंजिल से गिरा युवक, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में...

Punjab News: ससुराल वालों से परेशान होकर नवविवाहिता ने नहर में छलांग लगाई, देखें वीडियो

गुरदासपुरः एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर ससुराल वालों...

अब Siri में Apple Users को मिलेंगे ढेरों ऑप्शन, Iphone में कंपनी ने किए बड़े बदलाव

टेक्नोलॉजी: ऐप्पल यूजर्स के लिए सिरी का इस्तेमाल एक...

Punjab News: दशमेश ऑडिटोरियम में 16 और 17 को राम लाइव शो, फ्री मिलेंगे पास, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा आयोजित 'राम' लाइव शो के...

Brics Summit में PM Modi ने टेक्नोलॉजी को अपनाने पर दिया जोर, चीन संग रिश्ते पर भी बात

नई दिल्ली: Brics Summit के आखिरी दिन पीएम मोदी ने चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और...

नग्न अवस्था में तीसरी मंजिल से गिरा युवक, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में संदिग्ध हालत में रविवार सुबह एक युवक तीसरी मंजिल से...

Punjab News: ससुराल वालों से परेशान होकर नवविवाहिता ने नहर में छलांग लगाई, देखें वीडियो

गुरदासपुरः एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर ससुराल वालों से परेशान होकर धारीवाल नहर में छलांग लगा देने का...

अब Siri में Apple Users को मिलेंगे ढेरों ऑप्शन, Iphone में कंपनी ने किए बड़े बदलाव

टेक्नोलॉजी: ऐप्पल यूजर्स के लिए सिरी का इस्तेमाल एक बड़ा अच्छा एक्सपीरियंस देता है परंतु एप्पल सिरी को सिर्फ...