Himachal Govt
InternationalBrics Summit 2026: भारत पहुंचे रुस के राष्ट्रपति Vladimir Putin, इन दिन...

Brics Summit 2026: भारत पहुंचे रुस के राष्ट्रपति Vladimir Putin, इन दिन आएंगे Xi Zinping

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राजधानी में 12 और 13 सितंबर को होने वाली 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कई बड़े नेताओं का भारत आगमन शुरु हो गया है। इस सम्मेलन मे देशों के साथ-साथ आमंत्रित देशों और प्रमुख वैश्विक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं। 10 सितंबर की रात से ही नेता भारत आना शुरु हो गए हैं। इसके अलावा 12 सितंबर तक भी कई राष्ट्राध्यक्ष, पीएम विदेश मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख नई दिल्ली पहुंचेंगे। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ गए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूज पेजेशकियन, मिस्न के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोस समेत कई प्रमुख नेता इस सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं।

ब्राजील के विदेश मंत्री पहुंचे भारत

कार्यक्रम के अनुसार, ब्राजील के विदेश मंत्री माऊरो विएरा 10 सितंबर की रात करीबन 9:50 मिनट पर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहुंचे हैं। इसके बाद 11 सितंबर की सुबह रुस के राष्ट्रपति पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे हैं। पुतिन के बाद WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ. ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयेसस सुबह करीबन 4 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचे हैं।

11 सितंबर को पहुंचेंगे कई राष्ट्राध्यक्ष

11 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो भी आज आने वाली हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस दोपहर में करीबन 1:25 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद एनडीबी की प्रेसिडेंट और ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा रुसेफ के करीबन 2 बजे पहुंचने की जानकारी दी गई है।

12 सितंबर को आएंगे शी जिनपिंग

12 सितंबर को सुबह बेलारुस के विदेश मंत्री मैक्सिम रायजेनकोव दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वियतनाम के पीएम ले मिन्ह हंग सुबह करीबन 11:05 पर पहुंचेगे। इसके बाद महत्वपूर्ण आगमन की बात करें तो उसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम भी शामिल है। कार्यक्रम की मानें तो शी जिनपिंग 12 सितंबर को दोपहर 12:25 पर पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने वाले हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे का विशेष टूर पैकेज, तिरुपति सहित ये धार्मिक स्थल होंगे शामिल, 13 से यात्रा शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः आईआरसीटीसी, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय ने उत्तर रेलवे...

9/11 हमले को हुए 25 साल, PM Modi ने पोस्ट के जरिए दी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कसा तंज नई दिल्ली: अमेरिका के...

Punjab News: इलाके में नशे का सेवन करते नौजवान काबू, लोगों ने जड़ा थप्पड़, देेखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के ओंकार नगर मोहल्ला में देर रात...

ट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज ट्रक और...

Jalandhar News: NC के चेयरमैन गिल ने सुनी सफाई कर्मियों की समस्याएं, कहा-जल्द बनेंगा ऐतिहासिक स्मारक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने जालंधर में सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की...

Punjab News: रेलवे का विशेष टूर पैकेज, तिरुपति सहित ये धार्मिक स्थल होंगे शामिल, 13 से यात्रा शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः आईआरसीटीसी, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय ने उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के सहयोग से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन...

9/11 हमले को हुए 25 साल, PM Modi ने पोस्ट के जरिए दी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कसा तंज नई दिल्ली: अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन के मुख्याल्य पर...

Punjab News: इलाके में नशे का सेवन करते नौजवान काबू, लोगों ने जड़ा थप्पड़, देेखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के ओंकार नगर मोहल्ला में देर रात उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब इलाका निवासियों...